MGKVP Environment Energy Conservation : काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी ने पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण को लेकर जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

MGKVP Environment Energy Conservation : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी ने पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर विश्वविद्यालय परिवार से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, बिजली बचत, वाहन शेयरिंग और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग की अपील की।

MGKVP Environment Energy Conservation : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को लेकर विश्वविद्यालय परिवार से महत्वपूर्ण अपील की है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कई सुझाव जारी किए हैं।

MGKVP Environment Energy Conservation : कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि सभी लोग इंधन चालित वाहनों का प्रयोग यथासंभव कम करें। यदि वाहन का उपयोग करना आवश्यक हो तो वाहन खड़ा करते ही इंजन बंद कर दें। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि एक ही क्षेत्र या आसपास से आने वाले विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य वाहन शेयरिंग की व्यवस्था अपनाएं, जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी लाई जा सके।

MGKVP Environment Energy Conservation : उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अन्य सदस्यों से कार्यालय आने-जाने के लिए निजी वाहन का उपयोग न करने की अपील की। साथ ही परिसर के भीतर एक विभाग से दूसरे विभाग तक जाने के लिए भी वाहनों के प्रयोग से बचने को कहा गया है।

MGKVP Environment Energy Conservation : ऊर्जा संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कुलपति ने निर्देशित किया कि संकायों, विभागों, कक्षाओं, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बिजली का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने ए.सी. के सीमित उपयोग तथा अनावश्यक रूप से चल रहे पंखों और जलती हुई लाइटों को तुरंत बंद करने की अपील की।

MGKVP Environment Energy Conservation : प्रो. त्यागी ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों से कहा कि वे प्रत्येक कक्षा में अध्यापन कार्य समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक अवश्य करें। उनका मानना है कि युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

MGKVP Environment Energy Conservation : इसके अतिरिक्त कुलपति ने विश्वविद्यालय स्तर पर विदेश यात्राओं को अगले आदेश तक प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। साथ ही सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों एवं पाठ्यक्रम प्रभारियों को आगामी छह माह तक स्टडी टूर स्थगित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

MGKVP Environment Energy Conservation : उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की भी अपील की। प्रो. त्यागी ने कहा कि खरीदारी करते समय स्वदेशी सामानों को प्राथमिकता देना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम होगा।

MGKVP Environment Energy Conservation : कुलपति की इस पहल को विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *