Kashi Vidyapith Wushu Team : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वुशू टीम ने यूनिवर्सिटी ऑफ काश्मीर में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीतकर वाराणसी का नाम रोशन किया।

Kashi Vidyapith Wushu Team : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वुशू टीम ने अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय वुशू प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी ऑफ काश्मीर, श्रीनगर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यापीठ की महिला खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
Kashi Vidyapith Wushu Team : प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की महिला वुशू टीम की खिलाड़ी अंजली कुमारी ने (-75 किलोग्राम भार वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं, मोनिका ने (-45 किलोग्राम भार वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय को एक और उपलब्धि दिलाई। विश्वविद्यालय की इस सफलता में टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला वुशू टीम की मैनेजर क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह रहीं, जबकि टीम को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी कोच कु. बीना ने निभाई। पुरुष वुशू टीम के मैनेजर के रूप में डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

Kashi Vidyapith Wushu Team : इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विद्यापीठ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।
Kashi Vidyapith Wushu Team : क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ. राधेश्याम राय, राम लाल, ओंकार नाथ, अरिवन्द कुमार और संतोष कुमार समेत विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्यों ने खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
Kashi Vidyapith Wushu Team : काशी विद्यापीठ की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।