Kashi Vishwanath Dham : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दोनों वीवीआईपी सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शामिल हुए। सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए।

Kashi Vishwanath Dham : वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और राज्यपाल Anandiben Patel सोमवार को Shri Kashi Vishwanath Temple पहुंचे, जहां दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
Kashi Vishwanath Dham : जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और राज्यपाल करीब तीन घंटे तक काशी विश्वनाथ धाम में मौजूद रहेंगे। यह पहला अवसर माना जा रहा है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल एक साथ लंबे समय तक विश्वनाथ धाम में रहकर बाबा की भोग आरती में भी शामिल होंगे। मंदिर प्रशासन के मुताबिक भोग आरती का समय सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक निर्धारित है।

Kashi Vishwanath Dham : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान दोनों वीवीआईपी ने सबसे पहले गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद वे त्रयंबकेश्वर हॉल में आयोजित सोमनाथ संकल्प पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
Kashi Vishwanath Dham : कार्यक्रम के तहत Banaras Hindu University के छात्रों द्वारा तैयार सोमनाथ की प्रतिकृति पार्थिव ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई, जहां जलाभिषेक और विशेष पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान अतिथियों ने सोमनाथ को पुष्पांजलि अर्पित की और सामूहिक रूप से सोमनाथ संकल्प का पाठ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संकल्प का वाचन किया, जबकि उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों ने उसका सामूहिक अनुच्चारण किया।
Kashi Vishwanath Dham : कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मेयर अशोक तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Kashi Vishwanath Dham : सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भी सघन जांच की गई।
Kashi Vishwanath Dham : प्रमुख मार्गों पर लागू रहा ट्रैफिक डायवर्जन
वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा के अनुसार अमर उजाला तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया बस और क्रूजर जैसे बड़े वाहनों को लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने से रोका गया। इन वाहनों को लकड़ीमंडी मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया।
Kashi Vishwanath Dham : इसके अलावा विशेश्वरगंज तिराहे से एक घंटे पहले चार पहिया वाहनों का मैदागिन की ओर प्रवेश बंद कर दिया गया। गोदौलिया चौराहे से भी वाहनों को मैदागिन की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं मरीमाई तिराहे से तेलियाबाग की ओर जाने वाले वाहनों को अंधरापुल और मलदहिया मार्ग की ओर मोड़ा गया। मलदहिया चौराहे से जयसिंह और लहुराबीर की ओर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गये ।