Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : काशी विद्यापीठ में स्नातक और एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 11 और 15 मई को

Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाज कार्य स्नातक षष्ठम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 11 मई और एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 15 मई को आयोजित होगी। छात्रों को प्रैक्टिकल फाइल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : काशी विद्यापीठ – स्नातक षष्ठम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 11 मई को

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में समाज कार्य स्नातक षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की तृतीय प्रश्न पत्र फील्ड वर्क की मौखिक परीक्षा 11 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौखिक परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 बजे से समाज कार्य संकाय भवन स्थित प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों के लिए फील्ड वर्क प्रैक्टिकम-V की फाइल साथ लाना अनिवार्य किया गया है।

Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना प्रैक्टिकम फाइल के किसी भी छात्र को मौखिक परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में छात्रों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : काशी विद्यापीठ – एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 15 मई को

इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग ने एल-एल.बी. षष्ठम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि परीक्षा 15 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विधि विभाग में आयोजित की जाएगी।

Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण से संबंधित फाइल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र बिना प्रशिक्षण फाइल के परीक्षा में पहुंचता है, तो उसकी मौखिकी परीक्षा कराना संभव नहीं होगा।

Kashi Vidyapith Oral Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों विभागों के छात्रों से निर्धारित समय एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *