Kerala Congress CM Face : केरल कांग्रेस में CM फेस पर मंथन- केसी वेणुगोपाल सबसे आगे, वीडी सतीशन को सहयोगी दलों का समर्थन

Kerala Congress CM Face : केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। केसी वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है, जबकि वीडी सतीशन को सहयोगी दलों का समर्थन हासिल है। कांग्रेस हाईकमान जल्द अंतिम फैसला ले सकता है।

Kerala Congress CM Face : केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार, केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन रेस में सबसे आगे

Kerala Congress CM Face : तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली। केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी। यह रिपोर्ट दिल्ली में दोपहर करीब 12 बजे सौंपी गई, जिसके बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।

Kerala Congress CM Face : सूत्रों के अनुसार, पर्यवेक्षकों ने केरल के सभी कांग्रेस विधायकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी राय जानी। इससे पहले विधायकों के साथ सामूहिक बैठक भी आयोजित की गई थी। इसी फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है।

Kerala Congress CM Face : केसी वेणुगोपाल विधायकों की पहली पसंद

सूत्रों के मुताबिक, K. C. Venugopal को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। बताया जा रहा है कि करीब 40 से 43 विधायक उनके पक्ष में नजर आए हैं। यही वजह है कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

Kerala Congress CM Face : हालांकि, उनके नाम पर अंतिम फैसला अभी आसान नहीं माना जा रहा। पार्टी के भीतर यह चर्चा भी तेज है कि वे कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के बेहद करीबी और भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में ही बनाए रखना चाहेंगे या फिर केरल की जिम्मेदारी सौंपेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर वेणुगोपाल को राज्य की कमान मिलती है तो यह कांग्रेस के संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

Kerala Congress CM Face : रमेश चेन्निथला भी मजबूत विकल्प

यदि केसी वेणुगोपाल के नाम पर सहमति नहीं बनती है तो Ramesh Chennithala मुख्यमंत्री पद के लिए बड़ा विकल्प बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 20 से ज्यादा विधायक उनके समर्थन में हैं। पार्टी के भीतर चेन्निथला को अनुभवी और संतुलित नेता के तौर पर देखा जाता है। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और प्र शासनिक अनुभव उन्हें इस दौड़ में अहम दावेदार बनाता है। कांग्रेस के एक वर्ग का मानना है कि अनुभवी चेहरे के रूप में वे पार्टी और सरकार दोनों को स्थिर नेतृत्व दे सकते हैं।

Kerala Congress CM Face : वीडी सतीशन को सहयोगी दलों का समर्थन

वहीं V. D. Satheesan को कांग्रेस के साथ-साथ UDF के सहयोगी दलों का भी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) और RSP जैसे सहयोगी दल सतीशन के पक्ष में हैं।

Kerala Congress CM Face : सहयोगी दलों का मानना है कि विपक्ष के नेता के रूप में सतीशन ने जमीनी स्तर पर प्रभावी काम किया है और जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। इसके अलावा सहयोगियों की राय है कि मुख्यमंत्री पद के लिए किसी मौजूदा विधायक को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सतीशन युवा नेतृत्व और आक्रामक विपक्षी राजनीति की पहचान बन चुके हैं, जिससे कांग्रेस उन्हें भविष्य के चेहरे के रूप में भी देख सकती है।

Kerala Congress CM Face : हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें कांग्रेस हाईकमान के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व जल्द ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर फैसला ले सकता है। केरल कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि पार्टी अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताती है या युवा और संगठनात्मक संतुलन को प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *