Varanasi House Tax Discount : वाराणसी नगर निगम की बड़ी राहत- हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स पर 12% तक छूट

Varanasi House Tax Discount : वाराणसी नगर निगम ने हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स पर बड़ी राहत दी है। 15 जुलाई 2026 तक एकमुश्त भुगतान करने पर 10% और ऑनलाइन भुगतान पर 12% तक की छूट मिलेगी।

Varanasi House Tax Discount : वाराणसी में हाउस, वाटर और सीवर टैक्स पर बड़ी राहत, ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी 12% तक छूट

Varanasi House Tax Discount : नगर निगम वाराणसी ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स में विशेष छूट योजना लागू की है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस योजना की विस्तृत जानकारी दी।

Varanasi House Tax Discount : नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की यह विशेष छूट योजना 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान भवन स्वामी अपने करों का एकमुश्त भुगतान कर 10 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने वालों को अतिरिक्त लाभ दे रहा है। यदि कोई भवन स्वामी ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा करता है तो उसे वर्तमान कर राशि पर 12 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके लिए करदाताओं को नगर निगम वाराणसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भुगतान करना होगा।

Varanasi House Tax Discount : दिव्यांग और सम्मानित नागरिकों को विशेष राहत

नगर निगम ने सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत दिव्यांग भवन स्वामियों को संपत्ति कर में 100 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पद्मश्री और पद्मविभूषण सम्मान प्राप्त नागरिकों को भी विशेष कर राहत प्रदान की जाएगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना और डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत बनाना है। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा कर योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Varanasi House Tax Discount : 2.33 लाख भवन पंजीकृत

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी शहर में कुल 2.33 लाख भवन पंजीकृत हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 27 अप्रैल से 6 मई 2026 तक 4325 भवन स्वामियों ने कुल 1 करोड़ 98 लाख रुपये का संपत्ति कर जमा किया है। नगर निगम को उम्मीद है कि इस विशेष छूट योजना के बाद बड़ी संख्या में लोग समय पर टैक्स जमा करेंगे, जिससे नगर निगम की राजस्व व्यवस्था भी मजबूत होगी और शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *