Viksit Bharat Yuva Sansad Program : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्रा अंजू यादव ने विधानसभा लखनऊ में आयोजित विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

Viksit Bharat Yuva Sansad Program : विधानसभा लखनऊ में अंजू यादव ने रखा युवाओं का पक्ष
Viksit Bharat Yuva Sansad Program : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध सकलडीहा पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू यादव ने राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
Viksit Bharat Yuva Sansad Program : कार्यक्रम के दौरान अंजू यादव ने ‘विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर प्रभावशाली एवं ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर, शिक्षित, तकनीकी रूप से सशक्त, पर्यावरण-संतुलित तथा युवा शक्ति आधारित राष्ट्र बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
Viksit Bharat Yuva Sansad Program : महिला सशक्तिकरण और डिजिटल विकास पर दिया जोर
अंजू यादव ने अपने विचारों में युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, डिजिटल इंडिया, सामाजिक समरसता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से रखा। उनके विचारों को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सराहा।

Viksit Bharat Yuva Sansad Program : बताया गया कि अंजू यादव का चयन चंदौली जिले में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है।
Viksit Bharat Yuva Sansad Program : कुलपति समेत शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, डीन एकेडमिक प्रो. बंशीधर पांडेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने अंजू यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।