Music Therapy Award Kashi Vidyapith : काशी विद्यापीठ के डॉ. दुर्गेश को मिला प्रतिष्ठित म्यूजिक थेरेपी अवार्ड 2026, तनाव प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान आयोजित

Music Therapy Award Kashi Vidyapith : काशी विद्यापीठ के डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय को 2026 का प्रतिष्ठित म्यूजिक थेरेपी अवार्ड मिला। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।

Music Therapy Award Kashi Vidyapith : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संगीत और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित संगीत चिकित्सा प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय को वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. परमेश्वरा मेमोरियल क्रिएटिव म्यूजिक थेरेपिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

Music Therapy Award Kashi Vidyapith : यह सम्मान उन्हें बेंगलुरु स्थित मीरा सेंटर फॉर म्यूजिक थेरेपी एजुकेशन एंड रिसर्च तथा श्री पुरंदरदासा विश्वगुरुकुल द्वारा, श्री स्वामी सर्वधर्म शरणालय ट्रस्ट के संरक्षण में आयोजित ‘नादरोग्य’ कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस गरिमामय समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और विद्वान उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सी.आर. चंद्रशेखर (पद्मश्री एवं प्रख्यात मनोचिकित्सक), सद्गुरु श्री नरसिंह प्रभुजी तथा डॉ. विजयलक्ष्मी शामिल रहे।

Music Therapy Award Kashi Vidyapith : डॉ. उपाध्याय को यह सम्मान संगीत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके नवाचारी कार्यों और मानसिक स्वास्थ्य सुधार में संगीत के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया। उनके इस सम्मान से काशी विद्यापीठ का गौरव भी बढ़ा है।

Music Therapy Award Kashi Vidyapith : ‘चिन्ता मुक्त भारत अभियान’ के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित

इसी क्रम में, विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय में ‘चिन्ता मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत ‘तनाव से समाधान तक’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमृतपाल सिंह सोडी (मैत्री बोध परिवार) ने ध्यान, मेडिटेशन और “पिलर्स ऑफ स्ट्रेस-फ्री लाइफ” जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में मानसिक तनाव एक बड़ी चुनौती बन चुका है, जिससे निपटने के लिए ध्यान और आत्म-संतुलन बेहद जरूरी है।

Music Therapy Award Kashi Vidyapith : कार्यक्रम की अध्यक्षता मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण जीवन व्यक्ति को अवसाद की ओर ले जाता है, इसलिए योग और अनुशासित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है।

Music Therapy Award Kashi Vidyapith : इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही विश्वविद्यालय के अनेक प्रोफेसर और शोधार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *