Homeguards Enrollment Exam Varanasi : वाराणसी में 25-27 अप्रैल तक होने वाली होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा 2025 के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, सख्त सुरक्षा और नकलविहीन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Homeguards Enrollment Exam Varanasi : वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आगामी 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारियों के मद्देनज़र जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को यातायात पुलिस लाइन सभागार में एक विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस केंद्र प्रभारी, कार्यदायी संस्था के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह-व्यवस्थापक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

Homeguards Enrollment Exam Varanasi : परीक्षा का आयोजन और व्यवस्था
जिले में कुल 45 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक संचालित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
Homeguards Enrollment Exam Varanasi : नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा पर जोर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सीटिंग प्लान, भौगोलिक स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeguards Enrollment Exam Varanasi : सख्त सुरक्षा और निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी अनिवार्य होगी। डीवीआर के माध्यम से लगातार रिकॉर्डिंग की जाएगी। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Homeguards Enrollment Exam Varanasi : विशेष प्रतिबंध लागू
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें परीक्षा अवधि तक बंद रहेंगी। केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Homeguards Enrollment Exam Varanasi : केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश
सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग अनिवार्य रूप से कराएं तथा उन्हें परीक्षा के नियमों और अनुशासन से अवगत कराएं। साथ ही परीक्षा केंद्रों को पहले से सेनेटाइज कराने और क्लॉक रूम में अभ्यर्थियों के मोबाइल रखने की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Homeguards Enrollment Exam Varanasi : प्रक्रिया में पारदर्शिता पर फोकस
बैठक में अधिकारियों को ओएमआर शीट, सील बुकलेट, अभ्यर्थियों की उपस्थिति, वेरिफिकेशन प्रक्रिया और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।
Homeguards Enrollment Exam Varanasi : जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को भर्ती बोर्ड की SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए।