Rinku Singh Priya Saroj Kashi Vishwanath Darshan : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शादी से पहले दोनों ने बाबा का आशीर्वाद लिया, वाराणसी में भव्य स्वागत और तैयारियां तेज।

Rinku Singh Priya Saroj Kashi Vishwanath Darshan : वाराणसी, भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ Varanasi स्थित विश्व प्रसिद्ध Kashi Vishwanath Temple में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दोनों ने करीब 30 मिनट तक मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना की और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया।
Rinku Singh Priya Saroj Kashi Vishwanath Darshan : गंगा घाट पर भी किया दर्शन
मंदिर में पूजा के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज गंगा द्वार से बाहर निकले और नाव के जरिए Ganges River के दर्शन किए। घाटों पर मौजूद लोगों में उन्हें देखने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।
Rinku Singh Priya Saroj Kashi Vishwanath Darshan : एयरपोर्ट से ससुराल तक भव्य स्वागत
इससे पहले सोमवार को रिंकू सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे होटल पहुंचे और फिर करखियाव स्थित अपने होने वाले ससुराल गए। यहां परिवार के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया और परिवार के साथ बैठकर भोजन भी किया गया।
Rinku Singh Priya Saroj Kashi Vishwanath Darshan : जून में हो सकती है शादी

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी जून 2026 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। शादी का आयोजन वाराणसी के किसी बड़े होटल में किया जा सकता है। दोनों परिवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और रिंकू सिंह खुद भी होटल व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।
Rinku Singh Priya Saroj Kashi Vishwanath Darshan : फैंस की उमड़ी भीड़
मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही रिंकू सिंह मंदिर के गेट नंबर 4 से अंदर प्रवेश किए, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। शादी से पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करना उनके जीवन के नए सफर की आध्यात्मिक शुरुआत माना जा रहा है। फैंस भी इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।