Android Tap to Share Feature : Google जल्द ही Android यूजर्स के लिए Tap to Share फीचर लॉन्च कर सकता है, जिससे iPhone के NameDrop की तरह सिर्फ फोन पास लाकर फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और लोकेशन आसानी से शेयर की जा सकेगी।

Android Tap to Share Feature : Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। Google जल्द ही एक नया फीचर “Tap to Share” लॉन्च करने की तैयारी में है, जो फाइल शेयरिंग को बेहद आसान और तेज बना देगा। यह फीचर काफी हद तक NameDrop जैसा होगा, जो iPhone यूजर्स के बीच पहले से लोकप्रिय है।
Android Tap to Share Feature : कैसे काम करेगा Tap to Share?
इस फीचर का इस्तेमाल बेहद आसान होगा:
दोनों Android फोन अनलॉक होने चाहिए।

Android Tap to Share Feature : डिवाइस को एक-दूसरे के पास लाना होगा (स्क्रीन-टू-स्क्रीन या किनारे से)
कनेक्ट होते ही स्क्रीन पर एनिमेशन दिखेगा। इसके बाद डेटा ट्रांसफर अपने आप शुरू हो जाएगा। अगर पहली बार में कनेक्शन नहीं बनता, तो यूजर्स फोन को अलग तरीके (जैसे बैक-टू-बैक) से ट्राय कर सकते हैं, क्योंकि अलग-अलग स्मार्टफोन में NFC सेंसर की पोजिशन अलग होती है।
Android Tap to Share Feature : क्या-क्या कर पाएंगे शेयर?

Tap to Share फीचर को ऑल-इन-वन शेयरिंग टूल के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए आप शेयर कर सकेंगे:
फोटो और वीडियो
कॉन्टैक्ट डिटेल्स
लिंक
लोकेशन
अन्य फाइल्स
Android Tap to Share Feature : NFC + Wi-Fi + Bluetooth का स्मार्ट कॉम्बिनेशन
यह फीचर शुरुआत में NFC (Near Field Communication) के जरिए डिवाइस कनेक्ट करेगा। लेकिन जैसे ही बड़ी फाइल्स शेयर करनी होंगी, यह अपने आप Wi-Fi या Bluetooth पर स्विच हो जाएगा, जिससे ट्रांसफर स्पीड काफी तेज हो जाएगी।
Android Tap to Share Feature : Quick Share के साथ इंटीग्रेशन
Tap to Share कोई अलग सिस्टम नहीं होगा, बल्कि यह Android के मौजूदा शेयरिंग सिस्टम के साथ काम करेगा। खासतौर पर Quick Share के साथ इंटीग्रेट होगा। यूजर्स को मिलेगा एक स्मूथ और यूनिफाइड एक्सपीरियंस।
Android Tap to Share Feature : प्राइवेसी और कंट्रोल भी मजबूत

Google इस फीचर में यूजर प्राइवेसी का खास ध्यान रख रहा है। कॉन्टैक्ट शेयर करते समय यूजर चुन सकेंगे कि क्या शेयर करना है। जैसे: फोन नंबर, ईमेल, प्रोफाइल फोटो इससे डेटा पर पूरा कंट्रोल रहेगा।
Android Tap to Share Feature : कब तक होगा लॉन्च?
फिलहाल Google ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर Android 17 के साथ लॉन्च हो सकता है। कुछ शुरुआती टेस्ट Samsung डिवाइस में देखे गए हैं। संकेत मिल रहे हैं कि इसका रोलआउट जल्द शुरू हो सकता है।
Android Tap to Share Feature : Android का Tap to Share फीचर फाइल शेयरिंग को पूरी तरह बदल सकता है। iPhone के NameDrop जैसी सुविधा अब Android यूजर्स को भी मिलने वाली है, जिससे डेटा शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा।