Varanasi Electricity Department Bribery Case : वाराणसी में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन- 20 हजार रिश्वत लेते JE और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Varanasi Electricity Department Bribery Case : वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानिए पूरा मामला और कार्रवाई की डिटेल।

Varanasi Electricity Department Bribery Case : वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बिजली चोरी के नाम पर शिकायतकर्ता को डराकर उससे मोटी रकम वसूलने की कोशिश की।

Varanasi Electricity Department Bribery Case : बिजली चोरी का आरोप लगाकर मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। जब वह इसे ठीक कराने विभाग पहुंचे, तो जेई नवनीत यादव उनके घर जांच के लिए पहुंचे। जांच के बाद आरोप लगाया गया कि घर में बिजली चोरी हो रही है और इस मामले में FIR दर्ज कराई जाएगी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की, जिसमें से 20 हजार रुपये तत्काल देने को कहा गया।

Varanasi Electricity Department Bribery Case : दबाव से परेशान होकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत

बार-बार पैसे देने के दबाव से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और लिखित शिकायत दी। जांच के बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया और केमिकल लगे नोट देकर आरोपियों को पकड़ने की रणनीति बनाई।

Varanasi Electricity Department Bribery Case : मंडुआडीह में ट्रैप, रिश्वत लेते ही दबोचे गए

मंडुआडीह स्थित पावर हाउस पर जाल बिछाया गया। तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने 20 हजार रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर जेई और लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Varanasi Electricity Department Bribery Case : जेई की जेब से अतिरिक्त नकदी भी बरामद

एंटी करप्शन अधिकारियों के मुताबिक, जेई नवनीत यादव के पास से रिश्वत के 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उनकी जेब से अन्य नकदी भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

Varanasi Electricity Department Bribery Case : भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *