Electronics Price Rise India : ईरान युद्ध के चलते भारत में टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन समेत इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 10-15% महंगे हो गए हैं। जानिए कीमत बढ़ने की वजह, बाजार की स्थिति और आम आदमी पर इसका असर।

Electronics Price Rise India : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब सीधे भारत के आम उपभोक्ताओं पर दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली के मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार लाजपत राय मार्केट में एबीपी न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि टीवी, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे घरेलू उपकरणों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। बाजार के व्यापारियों के अनुसार, यह महंगाई सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है।
Electronics Price Rise India : क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

व्यापारियों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री काफी हद तक इंपोर्ट पर निर्भर है। चिपसेट और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स चीन, ताइवान और मिडिल ईस्ट से आते हैं। युद्ध के कारण एयर और सी शिपमेंट प्रभावित हैं। ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट तेजी से बढ़ा है। कॉपर और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल महंगे हो गए हैं। इसी वजह से ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स भी महंगे हो रहे हैं, क्योंकि उनका रॉ मटेरियल बाहर से आता है।
Electronics Price Rise India : कीमतों में कितना उछाल?
बाजार में मिले आंकड़ों के अनुसार 32 इंच LED टीवी: ₹5700 → ₹6400, 65 इंच टीवी: ₹28,000 → ₹32,000, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन: 10–15% तक महंगे। दुकानदारों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा चला, तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।
Electronics Price Rise India : ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन पर असर
पहले जो कंटेनर ₹2 लाख में आता था, अब उसकी लागत ₹3 लाख तक पहुंच गई है। शिपमेंट लंबा रास्ता लेकर आ रहा है। समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट लगभग ठप हो गया है। इससे बाजार में सप्लाई की कमी और कीमतों में उछाल दोनों देखने को मिल रहे हैं।

Electronics Price Rise India : ग्राहकों पर असर
बाजार में आने वाले ग्राहक अब दाम सुनकर वापस लौट रहे हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ जरूरी सामान खरीद रहे हैं। कई ग्राहक बिना वारंटी वाले सस्ते विकल्प देख रहे हैं। घरेलू गैस की महंगाई के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें बढ़ने से दोहरी मार पड़ रही है। एक ग्राहक ने बताया कि पहले जो टीवी ₹6500 में मिला था, अब वही ₹7000+ का हो गया है।
Electronics Price Rise India : आगे क्या होगा?
व्यापारियों के अनुसार 1 अप्रैल के बाद और बड़ा असर देखने को मिल सकता है। स्टॉक की कमी हो सकती है। कुछ प्रोडक्ट्स की उपलब्धता भी घट सकती है।