Tamannaah Bhatia Lakme Fashion Week Look : Lakme Fashion Week में Tamannaah Bhatia ने लाल लहंगे में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। जानिए उनके इस ट्रेडिशनल- मॉडर्न लुक, मेकअप, ज्वेलरी और डिजाइनर कलेक्शन की पूरी डिटेल।

Tamannaah Bhatia Lakme Fashion Week Look : Lakme Fashion Week के मंच पर इस बार फैशन और ग्लैमर का जबरदस्त संगम देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेत्री Tamannaah Bhatia ने रैंप पर कदम रखा। लाल रंग के शानदार लहंगे में सजी तमन्ना ने जैसे ही एंट्री की, दर्शकों की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। डिजाइनर Bhawna Sharma के “Afterglow” कलेक्शन को पेश करते हुए तमन्ना का लुक पारंपरिक भारतीय पहनावे और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल था। उनका आउटफिट न तो ज्यादा भारी था और न ही ओवरडन, बल्कि सादगी के साथ एलिगेंस का परफेक्ट संतुलन देखने को मिला।

Tamannaah Bhatia Lakme Fashion Week Look : लहंगे का डिजाइन और स्टाइल
तमन्ना का लाल लहंगा फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बनकर उभरा। इसमें बारीक कढ़ाई, फ्लोइंग सिल्हूट और मॉडर्न कट्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। यह लुक खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो स्टाइल के साथ कंफर्ट भी चाहती हैं।

Tamannaah Bhatia Lakme Fashion Week Look : मेकअप और हेयरस्टाइल
तमन्ना का ब्यूटी लुक भी उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह सिंक में था-सॉफ्ट ग्लोइंग स्किन, हल्के गुलाबी गाल, ब्राउन-पिंक टोन लिपस्टिक, शार्प विंग्ड आईलाइनर बालों को उन्होंने हल्के कर्ल्स के साथ ओपन रखा, जिससे उनका पूरा लुक और भी नैचुरल और एलिगेंट नजर आया।

Tamannaah Bhatia Lakme Fashion Week Look : ज्वेलरी बनी हाइलाइट
इस पूरे लुक की सबसे खास बात उनकी ज्वेलरी रही। तमन्ना ने केवल दो लेयर्ड स्टेटमेंट नेकलेस पहने, जिनमें खूबसूरत स्टोन्स जड़े थे। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने इयररिंग्स, चूड़ियां या रिंग्स कुछ भी नहीं पहना। यह मिनिमलिस्ट लेकिन बोल्ड स्टाइल चॉइस उनके लुक को और खास बना गई।

Tamannaah Bhatia Lakme Fashion Week Look : तमन्ना का रिएक्शन
रैंप वॉक के बाद तमन्ना ने कहा कि यह आउटफिट उन्हें कंफर्टेबल, फेमिनिन और मॉडर्न महसूस कराता है। उन्होंने बताया कि यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए है, जो त्योहारों और खास मौकों पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, बिना कंफर्ट से समझौता किए।

Tamannaah Bhatia Lakme Fashion Week Look : वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन
“Afterglow” कलेक्शन में लहंगा, साड़ी और कई फेस्टिव आउटफिट्स शामिल हैं, जो आने वाले वेडिंग सीजन के लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं। ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी स्टाइल का यह मिश्रण आज की मॉडर्न इंडियन वुमन के लिए बिल्कुल फिट बैठता है।