Sigra Road Accident : सिगरा में दर्दनाक सड़क हादसा-अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली चालक की मौके पर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sigra Road Accident : वाराणसी के सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली चालक कन्हैया बिंद की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

Sigra Road Accident : वाराणसी, सिगरा-वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार भोर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक ट्रॉली चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा साजन सिनेमा के ठीक सामने हुआ, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 48 वर्षीय कन्हैया बिंद के रूप में हुई है, जो शिवपुरवा क्षेत्र (गांधी चौपड़ा) के निवासी थे। कन्हैया बिंद रोज की तरह सुबह करीब 3 बजे काम पर निकले थे। वह ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

Sigra Road Accident : बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्हैया बिंद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

Sigra Road Accident : इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कन्हैया बिंद अपने पीछे दो बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। परिवार पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर था। पहले ही एक बेटी की शादी हो चुकी है, लेकिन अब बाकी बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार गहरे संकट में है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की भी मांग उठाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *