PM Modi Iran President Call : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बातचीत की। बातचीत में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर चर्चा हुई।
PM Modi Iran President Call : नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian से फोन पर बातचीत कर क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है।

PM Modi Iran President Call : बातचीत और डिप्लोमेसी से समाधान की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति से क्षेत्र की स्थिति को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति, स्थिरता और संवाद आधारित समाधान का समर्थक रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा हालात में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तनाव को और बढ़ने से रोका जाए और सभी पक्ष बातचीत के जरिए समाधान निकालें।
PM Modi Iran President Call : भारतीय नागरिकों और ऊर्जा आपूर्ति पर भारत की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि भारत के लिए दो बातें सर्वोच्च प्राथमिकता हैं विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, देश के लिए ऊर्जा आपूर्ति का निर्बाध परिवहन। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आयात करता है, इसलिए वहां का तनाव भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकता है।
PM Modi Iran President Call : होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित
रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत इस मार्ग से गुजरने वाले भारतीय ध्वज वाले लगभग 28 व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने को लेकर ईरान के संपर्क में है। शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार होर्मुज के पश्चिम में 24 भारतीय जहाज मौजूद हैं। इनमें 677 भारतीय नाविक सवार हैं। जबकि पूर्वी हिस्से में 4 जहाज हैं। जिनमें 101 भारतीय नाविक तैनात हैं। भारत सरकार इन सभी जहाजों की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है।

PM Modi Iran President Call : एलपीजी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की संभावित कमी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई थी। इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने संसद में बयान देते हुए कहा कि देश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से लगभग 20% शिपिंग मूवमेंट प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

PM Modi Iran President Call : एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर PM मोदी का बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन यह स्थिति पैनिक के कारण पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गैस की कमी को लेकर डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें 140 करोड़ भारतीयों पर पूरा भरोसा है कि कोविड काल की तरह देश इस संकट से भी मजबूती से उबर जाएगा।
PM Modi Iran President Call : भारत की कूटनीतिक सक्रियता जारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal के मुताबिक हाल के दिनों में भारत और ईरान के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar और ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi के बीच पिछले दिनों तीन बार बातचीत हो चुकी है। इन वार्ताओं में मुख्य रूप से समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।