Rang Tarang Music Event Varanasi : वाराणसी के महानिर्वाणी घाट पर आयोजित ‘रंग तरंग’ लाइव म्यूजिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भजन, सूफी और बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। thepool.in और Banaras Privé के सहयोग से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने घाट को सुरों से सराबोर कर दिया।

Rang Tarang Music Event Varanasi : काशी के घाट केवल आध्यात्म और आस्था के प्रतीक ही नहीं हैं, बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहर भी देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार की शाम महानिर्वाणी घाट (शिवाला घाट के पास) पर आयोजित ‘रंग तरंग’ लाइव म्यूजिक संध्या ने घाटों को सुरों से सराबोर कर दिया। यह अनोखा सांस्कृतिक आयोजन thepool.in—एक कमिशन-फ्री टैलेंट बुकिंग प्लेटफॉर्म—ने Banaras Privé के सहयोग से आयोजित किया। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, संगीत प्रेमियों और शहर के सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

Rang Tarang Music Event Varanasi : सुरों की महफिल में झूम उठा घाट
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक विवेक कुंवर ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ हेमंत कुमार कुशवाहा (वायलिन) और सजल कश्यप (तबला) ने संगत कर माहौल को और भी संगीतमय बना दिया। कलाकारों ने भजन, बॉलीवुड गीत, लोक संगीत और सूफी संगीत की ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कि घाट पर मौजूद श्रोता देर तक तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। संगीत की मधुर धुनों के बीच गंगा किनारे का वातावरण एक अद्भुत सांस्कृतिक अनुभव में बदल गया, जिसने बनारस की समृद्ध संगीत परंपरा को जीवंत कर दिया।

Rang Tarang Music Event Varanasi : कलाकारों को मंच देने का उद्देश्य
‘रंग तरंग’ कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य उभरते कलाकारों को मंच देना भी था। thepool.in एक उभरता हुआ टैलेंट बुकिंग और कोलैबोरेशन प्लेटफॉर्म है, जो कलाकारों को सीधे आयोजकों से जोड़ने का काम करता है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कलाकारों की बुकिंग प्रक्रिया सरल हो जाती है और मध्यस्थों की भूमिका समाप्त हो जाती है, जिससे अतिरिक्त कमीशन की जरूरत नहीं पड़ती। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान और अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है।
Rang Tarang Music Event Varanasi : सांस्कृतिक संगम का सुंदर उदाहरण
गंगा घाटों की पवित्रता और संगीत की मधुरता ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। ‘रंग तरंग’ बनारस की सांस्कृतिक आत्मा, कला और सामुदायिक सहभागिता का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। यह कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला था, जिसमें शहर के लोगों ने घाटों के किनारे संगीत, कला और संस्कृति के अनोखे संगम का आनंद लिया।
Rang Tarang Music Event Varanasi : ये रहे कार्यक्रम में मौजूद अतिथि
कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे। शांति की ओर से – घनश्याम दास शाह, Roma Builders & Promoters की ओर से – आकाश दीप, thepool.in का प्रतिनिधित्व – विक्क्रांत निगम और काजरी तिवारी, Banaras Privé की ओर से – वरुण यादव और शिवम यादव, सांस्कृतिक सहयोगी कला प्रकाश की ओर से – अशोक कपूर, अभिजीत अग्रवाल और आशीष जायसवाल। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बनारस में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से शहर की कला और संगीत परंपरा को नई पहचान मिलती है।