Japan Election 2026: जापान में फिर बनी सनाए ताकाइची की सरकार, संसदीय चुनाव में LDP की ऐतिहासिक जीतजापान चुनाव 2026 की बड़ी खबर

Japan Election 2026: जापान चुनाव 2026 में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की अगुवाई वाली LDP ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है। 465 सदस्यीय संसद में पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला।

Japan Election 2026: जापान में एक बार फिर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सत्ता में वापसी हो गई है। रविवार, 8 फरवरी 2026 को हुए संसदीय चुनाव में उनकी अगुवाई वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है। जापानी पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK के शुरुआती नतीजों के अनुसार सत्तारूढ़ दल को निचले सदन में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल हुआ है।

Japan Election 2026: 465 सदस्यीय सदन में ऐतिहासिक बहुमत

NHK के मुताबिक सोमवार (9 फरवरी) सुबह तक LDP अकेले 316 सीटें जीत चुकी थी, जबकि जापान के निचले सदन में बहुमत का आंकड़ा 261 सीटों का है। यह 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिवंगत प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन के नाम था, जिन्होंने 1986 में 300 सीटें जीती थीं।

Japan Election 2026: जीत के बाद क्या बोलीं प्रधानमंत्री ताकाइची

चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने पब्लिक टेलीविजन नेटवर्क NHK को दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरी सरकार का फोकस ऐसी नीतियों पर होगा, जो जापान को और अधिक विकसित, सुरक्षित और मजबूत बनाएंगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह विपक्षी दलों के साथ संवाद और सहयोग की नीति अपनाएंगी ताकि देश को स्थिर नेतृत्व मिल सके।

Japan Election 2026: LDP मुख्यालय में जश्न का माहौल

जीत के बाद सनाए ताकाइची टोक्यो स्थित LDP मुख्यालय पहुंचीं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार जश्न मनाया। चुनाव से पहले ताकाइची को भरोसा था कि उनकी पार्टी जापान इनोवेशन पार्टी के सहयोग से बहुमत हासिल कर लेगी, हालांकि विपक्षी दलों का नया गठजोड़ जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रहा।

Japan Election 2026: स्कैंडल के बावजूद बरकरार रही लोकप्रियता

पिछले कुछ वर्षों में जापान की सत्तारूढ़ पार्टी LDP को फंडिंग और धार्मिक संगठनों से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद सनाए ताकाइची की व्यक्तिगत लोकप्रियता चुनाव में साफ दिखाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभालने के केवल तीन महीने बाद ही समय से पहले चुनाव कराने का फैसला लिया था, जिसे एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकप्रियता के शिखर पर रहते हुए यह फैसला पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ।

Japan Election 2026: आगे क्या?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रचंड बहुमत के साथ ताकाइची सरकार के पास आर्थिक सुधार, रक्षा नीति, जनसंख्या संकट और वैश्विक कूटनीति जैसे अहम मुद्दों पर बड़े फैसले लेने का मजबूत अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *