Q3 Results Next Week : अगले हफ्ते शेयर बाजार में Q3 Results की बौछार होने वाली है। आइशर मोटर्स, बाटा इंडिया, टाइटन, HUL, कोल इंडिया समेत कई दिग्गज कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Q3 Results Next Week : नए कारोबारी हफ्ते में बाजार रहेगा पूरी तरह एक्शन मोड में
Q3 Results Next Week : शेयर बाजार में अगले हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है। 9 फरवरी से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में ऑटोमोबाइल, FMCG, फार्मा, डिफेंस, माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी करने जा रही हैं। इन नतीजों का असर न सिर्फ संबंधित शेयरों पर पड़ेगा, बल्कि पूरे बाजार की दिशा भी इससे तय हो सकती है। निवेशकों की नजर खास तौर पर आइशर मोटर्स, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोल इंडिया और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसी दिग्गज कंपनियों पर टिकी रहेगी।
दिन-वार देखें अगले हफ्ते आने वाले Q3 Results की पूरी लिस्ट
Q3 Results Next Week : सोमवार, 9 फरवरी
सप्ताह की शुरुआत फार्मा और सीमेंट सेक्टर की कंपनियों से होगी।

Q3 Results जारी करने वाली प्रमुख कंपनियां:
ऑरोबिंदो फार्मा
जाइडस लाइफसाइंसेज
बाटा इंडिया
रामको सीमेंट्स
ट्राइडेंट
PNC इन्फ्राटेक
BSE
चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स
जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग
Q3 Results Next Week : मंगलवार, 10 फरवरी
इस दिन ऑटो और FMCG सेक्टर के बड़े नाम मैदान में उतरेंगे।
मुख्य कंपनियां:
टाइटन कंपनी
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
आइशर मोटर्स
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज
ग्रासिम इंडस्ट्रीज
जुबिलेंट फूडवर्क्स
दिलीप बिल्डकॉन
Q3 Results Next Week : बुधवार, 11 फरवरी
ऑटोमोबाइल और इंफ्रा सेक्टर पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Q3 नतीजे पेश करेंगी:
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)
अशोक लेलैंड
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस
एस्ट्राजेनेका
अवंती फीड्स
मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन
कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स
पतंजलि फूड्स

Q3 Results Next Week : गुरुवार, 12 फरवरी
यह दिन पूरे हफ्ते का सबसे अहम दिन माना जा रहा है।
दिग्गज कंपनियां जो नतीजे जारी करेंगी:
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
कोल इंडिया
हिंदाल्को इंडस्ट्रीज
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL)
ONGC
इंडियन होटल्स कंपनी
ल्यूपिन
भारत फोर्ज
बायोकॉन
मुथूट फाइनेंस
पेट्रोनेट LNG
Q3 Results Next Week : शुक्रवार, 13 फरवरी
फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर फोकस में रहेगा।
मुख्य कंपनियां:
टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स
एल्केम लेबोरेटरीज
फोर्टिस हेल्थकेयर
ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (FirstCry)
IRB इंफ्रास्ट्रक्चर
इंडिगो पेंट्स
NBCC (India)
गोदावरी बायोरेफाइनरीज
Q3 Results Next Week : शनिवार, 14 फरवरी
कुछ कंपनियां सप्ताह के आखिरी दिन भी नतीजे जारी कर सकती हैं।
संभावित कंपनियां:
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया)
सद्भाव इंजीनियरिंग
PTC इंडिया
पेन्नार इंडस्ट्रीज
Q3 Results Next Week : निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह हफ्ता?
Q3 नतीजों से कंपनियों की ग्रोथ और मार्जिन की साफ तस्वीर मिलेगी। ऑटो, FMCG और डिफेंस शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव संभव। बजट के बाद बाजार की अगली दिशा तय हो सकती है।