Varanasi Municipal Corporation Decisions : वाराणसी नगर निगम की बैठक में अस्सी-दशाश्वमेध घाट पर फ्री वाई-फाई, ठेले-रिक्शा का लाइसेंस शुल्क माफ, चारों दिशाओं में मीट मार्केट जोन, सड़कों की मरम्मत और महाशिवरात्रि की तैयारियों से जुड़े बड़े फैसले लिए गए।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में शहर के विकास, पर्यटन, स्वच्छता और व्यापारियों की सुविधा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। फरवरी महीने से अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं को फ्री वाई-फाई सुविधा मिलेगी। यह निर्णय मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : अस्सी–दशाश्वमेध घाट पर मिलेगा फ्री वाई-फाई

नगर निगम का उद्देश्य काशी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना है। फ्री वाई-फाई से श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की जानकारी, यात्रा मार्ग और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत
बैठक में साइकिल रिक्शा, ट्रॉली, ठेला और हाथ ठेलों पर लगने वाला लाइसेंस शुल्क पूरी तरह माफ करने का फैसला लिया गया। साथ ही लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय हुआ, जिससे छोटे व्यापारियों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : मार्च तक जर्जर सड़कों की मरम्मत
शहर की खराब और जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। महाशिवरात्रि को देखते हुए प्रमुख मंदिर मार्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Varanasi Municipal Corporation Decisions : दाखिल-खारिज प्रक्रिया होगी तेज
अब दाखिल-खारिज (Mutation) के लिए आवेदन करने के दिन ही कागजातों की जांच कर फाइल नंबर जारी किया जाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी और लंबित मामलों में कमी आएगी।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : जलभराव से निजात के लिए अस्सी नाले पर बैराज
बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए अस्सी नाले पर बैराज निर्माण का फैसला लिया गया है। इससे बाढ़ जैसी स्थिति से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
सेवा बस्तियों में सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए एक महीने में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : कुत्तों के आतंक से राहत: 10 दिन में ABC सेंटर शुरू
शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए Animal Birth Control (ABC) सेंटर का संचालन 10 दिनों के भीतर शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : वॉटरकूलरों की संख्या बढ़ेगी
नगर निगम शहर में लगे वॉटरकूलरों की संख्या 18 से बढ़ाकर 28 करेगा, जिससे आम लोगों और यात्रियों को राहत मिलेगी।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम पर गली-मोहल्ले
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पद्म अवॉर्डी के सम्मान में उनके गली-मोहल्लों का नामकरण 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : कर्मचारियों के तबादले और जांच
अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि 30% कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची तैयार कर ली गई है। मार्च तक 10 स्टे समाप्त कराने का लक्ष्य है। साथ ही खराब झूलों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : चारों दिशाओं में बनेंगे आधुनिक मीट मार्केट जोन
नगर निगम ने शहर के चारों कोनों पर विशेष मीट मार्केट जोन विकसित करने का बड़ा फैसला लिया है।
चिन्हित स्थान: पिसौर क्षेत्र, चितईपुर, रामनगर–सूजाबाद क्षेत्र, सारनाथ (ऐढ़े) इन जोनों में अत्याधुनिक दुकानें, पार्किंग और आधुनिक कचरा निस्तारण प्रणाली विकसित की जाएगी।
Varanasi Municipal Corporation Decisions : महाशिवरात्रि और पंचक्रोशी यात्रा की तैयारी
15 फरवरी को होने वाली एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा को देखते हुए शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान। प्रमुख शिव मंदिरों (काशी विश्वनाथ, महामृत्युंजय आदि) के मार्ग 12 फरवरी तक गड्ढा मुक्त। सभी कार्य 12 फरवरी तक पूरे करने के सख्त निर्देश।