Neha Singh Rathore statement : नेहा सिंह राठौर से वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया बयान, पीएम मोदी पर विवादित पोस्ट को लेकर बढ़ा था विवाद

Neha Singh Rathore statement : वाराणसी पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का बयान दर्ज किया। पीएम मोदी पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत और चार्जशीट की तैयारी से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें।

Neha Singh Rathore statement : लोक गायिका और सोशल मीडिया पर अपनी मुखर राजनीतिक-सामाजिक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली नेहा सिंह राठौर से वाराणसी पुलिस ने शुक्रवार को बयान दर्ज किया। यह बयान लंका थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में लिया गया है। पुलिस ने उनका बयान वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में रिकॉर्ड किया, जहां वे पुलिस नोटिस के बाद जांच में शामिल होने पहुंची थीं।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नेहा सिंह राठौर द्वारा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस पोस्ट को लेकर हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

Neha Singh Rathore statement : तीन बार लखनऊ जाकर दी गई नोटिस

लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के मुताबिक, 20 मई को साकेत नगर निवासी सुधीर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर रहे विवेचक दरोगा राकेश सिंह ने नेहा सिंह राठौर को बयान के लिए नोटिस देने हेतु तीन बार लखनऊ का दौरा किया। अंततः बीते बुधवार को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में उन्हें विधिवत नोटिस रिसीव कराया गया।

Neha Singh Rathore statement : होटल में दर्ज हुआ बयान, चार्जशीट की तैयारी

शुक्रवार दोपहर बाद विवेचक दरोगा राकेश सिंह महिला कांस्टेबल रूपम के साथ वाराणसी पहुंचे और होटल में नेहा सिंह राठौर का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह बयान चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया का हिस्सा है और अब जल्द ही मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Neha Singh Rathore statement : सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

बयान दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “जिंदगी इन दिनों।” इससे पहले भी नोटिस मिलने पर उन्होंने पुलिस कार्रवाई और पूरी प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

Neha Singh Rathore statement : सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत

गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि जांच के दौरान राठौर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, बशर्ते वे जांच में पूरा सहयोग करें। हालांकि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दिसंबर 2024 में उनकी अग्रिम जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उन्होंने जांच में पर्याप्त सहयोग नहीं किया था।

Neha Singh Rathore statement : दो राज्यों में दर्ज हैं मामले

फिलहाल नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाना और वाराणसी के लंका थाना में दर्ज मामलों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *