Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी में बारिश, 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड दिल्ली-यूपी में सुबह से बारिश, मौसम विभाग ने 9 राज्यों में आंधी-तूफान और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जानें आज का पूरा वेदर अपडेट।
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी में बारिश, 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड
उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 9 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे मौसम खराब रहने वाला है। इस दौरान 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी में बारिश, 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 9 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
IMD के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के करीब 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है।
Weather Forecast Today: दिल्ली का मौसम आज
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी है।
IMD के अनुसार अधिकतम तापमान: 17°C, न्यूनतम तापमान: 5°C, अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और ठंड बढ़ने के आसार और बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड एक बार फिर तेज महसूस की जा रही है।
Weather Forecast Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, उत्तर प्रदेश में कहां-कहां बारिश होगी

बसंत पंचमी की शुरुआत उत्तर प्रदेश में बादलों की गरज के साथ हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 45 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ से कानपुर तक दिखाई देगा। इन जिलों में ओले गिरने और बारिश की संभावना है । बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं। कई इलाकों में बिजली गिरने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Forecast Today: नोएडा-गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते नोएडा और गाजियाबाद में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका है। गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना, लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है ।
Weather Forecast Today: बिहार के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में फिलहाल राहत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है। घने कोहरे से राहत, शीतलहर और का असर कम, पटना, गया, जहानाबाद, चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। उत्तर भारत में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेंगे। बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की सलाह है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।