Rashifal 23 January 2026: 23 जनवरी 2026 का राशिफल: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मेष से मीन राशि तक जानें धन, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी। पढ़ें शुक्रवार का संपूर्ण राशिफल। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है-
Rashifal 23 January 2026: बसंत पंचमी पर कैसा रहेगा आपका दिन?
Rashifal 23 January 2026: शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। मां सरस्वती की आराधना का यह दिन विद्या, बुद्धि, धन और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और शुभ समाचार लेकर आ रहा है, जबकि कुछ राशियों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: मां सरस्वती को लाल फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मीडिया और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जरूरतमंद को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)
व्यापार में लाभ और नए क्लाइंट मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। टीमवर्क से ऑफिस में आपकी तारीफ होगी।
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग का दान करें।
कर्क राशि (Cancer)
दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले या पीले फूल दान करें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: गुड़ या मिठाई का दान करें।
कन्या राशि (Virgo)
सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। फैशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: किताबें दान करें।
तुला राशि (Libra)
आय में वृद्धि के योग हैं। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: दूध या सफेद फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: काली दाल का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्लाइंट मीटिंग से लाभ मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीला चंदन लगाएं।

मकर राशि (Capricorn)
गलतफहमियां दूर होंगी। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। स्टेशनरी या शिक्षा से जुड़े व्यापार में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 10
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: मंदिर में दीपक जलाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन अनुकूल है। लेखकों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक: 11
शुभ रंग: नीला
उपाय: जरूरतमंद को पेन दान करें।
मीन राशि (Pisces)
दिन बेहद शुभ रहेगा। नए आय स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और बच्चों से गर्व महसूस होगा।
भाग्यशाली अंक: 12
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: खीर का भोग लगाएं।