Jyoti Singh Bihar Election 2025 : ज्योति सिंह का चुनाव मैदान में उतरना तय, ससुर रामबाबू सिंह ने किया दावा

Jyoti Singh Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक नया राजनीतिक मोड़ सामने आया है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इस बात की पुष्टि खुद उनके ससुर रामबाबू सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, हालांकि वह किस सीट से मैदान में उतरेंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ा कराकट का रिश्ता

रामबाबू सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान Jyoti Singh ने पवन सिंह के लिए कराकट सीट पर प्रचार किया था। उस दौरान वहां के लोगों से उन्हें खास लगाव हो गया था। पवन सिंह की हार के बाद कराकट क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने ज्योति सिंह को चुनाव में उतारने की मांग की थी। यही वजह है कि अब उनके राजनीति में आने की चर्चा जोर पकड़ चुकी है।

‘पवन सिंह ने सच्चाई नहीं बताई’, बोले ससुर रामबाबू सिंह

रामबाबू सिंह ने एक भावनात्मक बयान में कहा,

“तीन महीने पहले मैं पवन सिंह से मिला था। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे ज्योति को विधायक बनाने के लिए कहा था, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि मेरी बेटी को सम्मानपूर्वक अपने साथ रखिए, मेरी इज्जत बचा लीजिए।”

उन्होंने आगे कहा कि,

“मैंने उनके पैर पकड़कर विनती की थी कि मामला कोर्ट तक न पहुंचे। मैंने उनसे कहा था कि 10 दिन बाद मिलते हैं और शांतिपूर्वक विचार करते हैं, लेकिन तब से पवन सिंह ने मेरा फोन तक नहीं उठाया।”

राजनीति में Jyoti Singh की एंट्री पर चर्चाओं का दौर

बिहार की राजनीति में ज्योति सिंह की संभावित एंट्री से नया समीकरण बन सकता है। भोजपुरी सिनेमा से जुड़े पवन सिंह का नाम पहले ही राजनीति में सुर्खियां बटोर चुका है। ऐसे में उनकी पत्नी ज्योति सिंह के मैदान में उतरने से चर्चा तेज है कि क्या वह कराकट या आसपास के किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

राजनीति और परिवारिक विवाद एक साथ सुर्खियों में

Jyoti Singh और पवन सिंह के बीच चल रहे विवाहिक विवाद के बीच यह राजनीतिक कदम और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ज्योति सिंह अगर सक्रिय राजनीति में उतरती हैं, तो उन्हें महिला मतदाताओं और भोजपुरी क्षेत्र के युवाओं का अच्छा समर्थन मिल सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब और रोचक होने जा रहा है। जहां एक ओर भोजपुरी सितारे राजनीति में एंट्री कर रहे हैं, वहीं अब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के मैदान में उतरने से सियासी माहौल गर्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *