Women Employment Program Uttar Pradesh : सीएम योगी ने वाराणसी की सीता देवी से किया संवाद, 5000 महिलाओं को मिला रोजगार ऑफर

Women Employment Program Uttar Pradesh : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 के तहत 5000 महिलाओं को रोजगार ऑफर दिए और वाराणसी की सीता देवी से संवाद किया। कार्यक्रम में कई योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

Women Employment Program Uttar Pradesh : वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार और सम्मान को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 के तहत 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर प्रदान किए गए। इसके साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ‘रोजगार संगम’ मोबाइल प्लेटफॉर्म की भी लॉन्चिंग की गई।

Women Employment Program Uttar Pradesh : 94 मुख्य सेविकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए 94 नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों और प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित करते हुए नारी शक्ति अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिससे वे परिवार और समाज दोनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Women Employment Program Uttar Pradesh : कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को मिले चेक

कार्यक्रम के दौरान कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी के लिए लगभग 3849 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

Women Employment Program Uttar Pradesh : वाराणसी में हुआ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सेवापुरी विधायक की प्रतिनिधि अदिति पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रोबेशन कार्यालय और जिला कार्यक्रम कार्यालय के लाभार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Women Employment Program Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री ने सीता देवी से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के हरसोस गांव की बीसी सखी सीता देवी से संवाद किया। सीता देवी ने बताया कि सरकारी योजनाओं से उन्हें काफी लाभ मिला है और अब वह अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह आंगनवाड़ी बच्चों के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से भोजन पहुंचाने का कार्य करती हैं, जिससे उन्हें संतोष मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस काम से प्रेरित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी ई-रिक्शा चलाने के लिए आगे आ रही हैं।

Women Employment Program Uttar Pradesh : बालिका दुर्गा को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

कार्यक्रम में रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह की बालिका दुर्गा को कक्षा 10 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

Women Employment Program Uttar Pradesh : अधिकारी और लाभार्थी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम पवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बीसी सखी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं से जुड़ी महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *