Vishwamangalya Sabha Kashi Convention : वाराणसी में 15-16 मार्च को विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन,परिक्रमा में दिखेगी नारी शक्ति

Vishwamangalya Sabha Kashi Convention : वाराणसी में 15-16 मार्च को विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होगा। मातृशक्ति जागरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और संगठनात्मक कार्ययोजना पर होगा मंथन।

Vishwamangalya Sabha Kashi Convention : वाराणसी। भारतीय संस्कृति के सनातन मूल्यों, मातृशक्ति के जागरण और सामाजिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित संगठन विश्वमांगल्य सभा, काशी प्रांत का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आगामी 15 और 16 मार्च 2026 को वाराणसी स्थित श्रृंगेरी मठ में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस अधिवेशन में काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनों, पदाधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वमांगल्य सभा समाज में भारतीय जीवनदृष्टि, संस्कारपरक पारिवारिक व्यवस्था और मातृशक्ति के संगठन व सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिवेशन के माध्यम से संगठन अपने कार्यों को और व्यापक बनाने के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन करेगा।

Vishwamangalya Sabha Kashi Convention : पहले दिन होगा उद्घाटन सत्र और संगठनात्मक बैठकें

अधिवेशन के पहले दिन 15 मार्च को उद्घाटन सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही विभिन्न संगठनात्मक बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा। इन बैठकों में मातृशक्ति की भूमिका, सांस्कृतिक जागरण, समाज में भारतीय मूल्यों की स्थापना और संगठन की भावी कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विचार भी साझा किए जाएंगे।

Vishwamangalya Sabha Kashi Convention : दूसरे दिन निकलेगी भव्य नगर परिक्रमा

अधिवेशन के दूसरे दिन 16 मार्च को प्रातः शिवाजी नगर पार्क से श्रृंगेरी मठ तक भव्य नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इस नगर परिक्रमा में संगठन की कार्यकर्ता बहनों द्वारा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती हुई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान लाठी और तलवार संचालन का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो नारी शक्ति, साहस और आत्मरक्षा की परंपरा का प्रतीक माना जाता है। आयोजन के माध्यम से समाज में महिलाओं की शक्ति, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

Vishwamangalya Sabha Kashi Convention : मीडिया से किया गया सहयोग का अनुरोध

विश्वमांगल्य सभा, काशी प्रांत ने मीडिया प्रतिनिधियों से इस आयोजन को व्यापक रूप से प्रसारित करने का अनुरोध किया है, ताकि समाज में भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इस अवसर पर विश्वमांगल्य सभा, काशी प्रांत की अध्यक्ष आनन्द प्रभा जी, संयोजिका मोनिका भारती जी तथा सचिव किरण शोर्रे जी ने संयुक्त रूप से अधिवेशन की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में संगठन के सभी प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *