Varanasi Women Gang Arrest : वाराणसी में श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले महिला गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कैंट रेलवे स्टेशन के पास से 10 महिलाएं गिरफ्तार। यात्रियों में राहत का माहौल।

Varanasi Women Gang Arrest : धार्मिक नगरी वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने सिगरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Varanasi Women Gang Arrest : पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी के आसपास लंबे समय से यह महिला गैंग सक्रिय था। यह गिरोह बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को निशाना बनाता था। महिलाएं भावनात्मक कहानियां सुनाकर लोगों को झांसे में लेती थीं और फिर उनसे पैसे ऐंठती थीं।कई मामलों में जब पीड़ितों ने विरोध किया, तो गिरोह की सदस्याएं अभद्रता और मारपीट पर भी उतर आती थीं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया था। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

Varanasi Women Gang Arrest : इस अभियान के तहत कैंट रेलवे स्टेशन के पास से 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर की छवि खराब करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता और यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।