Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : वाराणसी में अंडर-20 जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का रोमांच

Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : वाराणसी में आयोजित अंडर-20 जूनियर राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रीको-रोमन और फ्रीस्टाइल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानिए पूरा रिजल्ट और अपडेट।

Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : वाराणसी के बेलवरिया में आयोजित अंडर-20 जूनियर पुरुष एवं महिला राज्य कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारतीय कुश्ती महासंघ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त समन्वय से आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का संचालन वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी 1 अप्रैल 2026 को ग्रीको-रोमन और फ्रीस्टाइल के पांच-पांच भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश भर के पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : ग्रीको-रोमन कुश्ती के प्रमुख परिणाम

82 किलोग्राम भार वर्ग

प्रथम स्थान: रितेश (बागपत)
द्वितीय स्थान: निशांत (लखनऊ)
तृतीय स्थान: आदित्य माथुर
तृतीय स्थान: विक्रांत सिंह (गोरखपुर छात्रावास)

Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : 87 किलोग्राम भार वर्ग:

प्रथम स्थान: शिवम यादव (संत कबीर नगर)
द्वितीय स्थान: अभिषेक कुमार यादव (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर)
तृतीय स्थान: गौरंग यादव (देवरिया)
तृतीय स्थान: आर्यन गौतम (बुद्ध नगर)

Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : सम्मान समारोह

प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों का सम्मान समारोह वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस. डी. राय, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद उपाध्याय, मनोहर पहलवान एवं मेवा पहलवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : आयोजन समिति एवं निर्णायक मंडल

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य—सुरेंद्र पहलवान, अशोक पहलवान, रामसेवक यादव, पारस पहलवान और संजय पहलवान—का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं निर्णायक मंडल में राम आशीष यादव, अनीश यादव, इंद्रेश यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव, अंकित तिवारी, राहुल कुमार, प्रेमचंद यादव, उमेश यादव, विशाल यादव, विकास पटेल, चंद्रभूषण यादव, चंद्रेश पटेल, वर्षा राजे, बेबी सिंह और रेनू पाल सहित कई लोग शामिल रहे।

Under 20 Wrestling Championship Varanasi 2026 : मेडिकल टीम की अहम भूमिका

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ओ हॉस्पिटल एवं अपेक्स हॉस्पिटल की संयुक्त मेडिकल टीम लगातार मौजूद रही और उन्होंने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *