Varanasi PNG Gas Connection : वाराणसी में घर-घर पाइप गैस कनेक्शन देने के लिए लगेगा विशेष कैंप, एक सप्ताह में मिलेगा कनेक्शन – रविन्द्र जायसवाल

Varanasi PNG Gas Connection : वाराणसी में PNG गैस कनेक्शन अभियान तेज

Varanasi PNG Gas Connection : वाराणसी। शहर में घर-घर पाइप गैस (PNG) कनेक्शन देने की योजना को तेज करने के लिए प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में गेल (GAIL) अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि गैस कनेक्शन देने के कार्य में तेजी लाई जाए और जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है वहां घरों में जल्द कनेक्शन दिया जाए। मंत्री ने बताया कि अब शहर के सभी 8 जोनल कार्यालयों पर रविवार से विशेष कैंप लगाकर गैस कनेक्शन दिए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन मिलने के एक सप्ताह के भीतर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।

Varanasi PNG Gas Connection : अब तक इतनी प्रगति

बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में पाइप गैस परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 68,196 घरों में 1,22,946 गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिले में 102 किलोमीटर स्टील की हाई प्रेशर पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके अलावा 1450 किलोमीटर प्लास्टिक की लो प्रेशर पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा पाइप गैस नेटवर्क से कवर किया जा चुका है।

Varanasi PNG Gas Connection : इन क्षेत्रों में बिछ चुकी है गैस पाइपलाइन

गेल के अधिकारियों के अनुसार शहर और वरुणा पार के कई इलाकों में पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैंपांडेयपुर, मानसिक चिकित्सालय क्षेत्र,पूरा पंचकोसी मार्ग, संदहा मार्ग, टीएफसी क्षेत्र,भोजूबीर, शिवपुर रेलवे फाटक के आसपास, होलापुर, पिसौर, भेल के पीछे का इलाका इन क्षेत्रों में अधिकांश घरों तक गैस कनेक्शन भी पहुंचाए जा चुके हैं।

Varanasi PNG Gas Connection : घरों के कनेक्शन कम होने पर अभियान

समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि कई जगह पाइपलाइन तो बिछ चुकी है, लेकिन घरों के कनेक्शन अपेक्षाकृत कम हैं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अभियान चलाकर कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए और मौके पर ही आवेदन लेकर कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

Varanasi PNG Gas Connection : शिकायत के लिए हेल्पलाइन

गेल अधिकारियों ने बताया कि गैस कनेक्शन या आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

📞 Helpline:

7268071339

9454535384

इसके अलावा उपभोक्ता PNG MITRA मोबाइल ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Varanasi PNG Gas Connection : जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रविवार से शहर के सभी 8 जोन कार्यालयों में विशेष कैंप लगाकर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाए और लोगों को अधिक से अधिक सुविधा दी जाए।

Varanasi PNG Gas Connection : बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में गेल के अधिकारियों के साथ तरना वार्ड के पार्षद रोहित मिश्रा सहित अन्य वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *