Varanasi Health Review Meeting : वाराणसी मंडल स्वास्थ्य समीक्षा बैठक- सभी जिलों को टॉप-20 में लाने का लक्ष्य, टीबी और टीकाकरण पर सख्ती

Varanasi Health Review Meeting : वाराणसी मंडल की स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में सभी जिलों को टॉप-20 रैंक में लाने के निर्देश दिए गए। टीबी, टीकाकरण और आयुष्मान योजना में तेजी लाने पर जोर।

Varanasi Health Review Meeting : वाराणसी। वाराणसी मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वाराणसी मंडल डा० नरेन्द्र देव शर्मा ने की। बैठक में मंडल के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

Varanasi Health Review Meeting : वाराणसी मंडल बना प्रदेश में नंबर-1

अपर निदेशक ने जानकारी दी कि जनवरी 2026 की यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी मंडल ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो सभी जिलों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

जनपदवार रैंकिंग:
वाराणसी – 2nd स्थान
चंदौली – 11वां स्थान
जौनपुर – 22वां स्थान
गाजीपुर – 26वां स्थान
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जनपद अपनी रैंकिंग टॉप-20 के भीतर लाने के लिए विशेष रणनीति अपनाएं।

Varanasi Health Review Meeting : संस्थागत प्रसव और टीबी नियंत्रण पर विशेष जोर

बैठक में संस्थागत प्रसव और सी-सेक्शन की समीक्षा के दौरान गाजीपुर और जौनपुर की प्रगति कम पाई गई, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए। जौनपुर में टीबी नोटिफिकेशन दर कम मिलने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया। निक्षय योजना के तहत सभी लाभार्थियों को DBT के माध्यम से 100%
भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

Varanasi Health Review Meeting : आयुष्मान भारत योजना: गोल्डेन कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत “जीरो पॉवर्टी” लक्ष्य की समीक्षा में पाया गया कि:
वाराणसी – 99.70%
जौनपुर – 99.50%
चंदौली – 98.90%
गाजीपुर – 98.80%
हालांकि, अभी भी हजारों पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनना बाकी है।

Varanasi Health Review Meeting : निर्देश-आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के परिवारों के कार्ड एक सप्ताह के विशेष अभियान में पूरे करें। ऑपरेटर आईडी को सक्रिय कर कार्य में तेजी लाएं।

Varanasi Health Review Meeting : टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त रुख

यू-विन पोर्टल पर शून्य टीकाकरण सत्र मिलने पर नाराजगी। गाजीपुर में एचपीवी टीकाकरण शुरू न होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश। नियमित टीकाकरण की मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश।

Varanasi Health Review Meeting : क्वालिटी और संसाधनों पर फोकस

सभी स्वास्थ्य इकाइयों का कायाकल्प और NQAS प्रमाणन सुनिश्चित करने को कहा गया। 70% से कम स्कोर वाले संस्थानों की विशेष समीक्षा। रिक्त MBBS पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 82 आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर।

Varanasi Health Review Meeting : अनुशासन और जवाबदेही तय

बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले CHO पर कार्रवाई के निर्देश। जननी सुरक्षा योजना के सभी लंबित भुगतान जल्द पूरा करने के आदेश।

Varanasi Health Review Meeting : अपर निदेशक का संदेश

डा० नरेन्द्र देव शर्मा ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी जनहित में संचालित योजनाओं का गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *