Varanasi Hotel Shooting Case : वाराणसी- होटल वेस्ट इन में महिला को गोली मारने वाला आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Varanasi Hotel Shooting Case : वाराणसी के होटल वेस्ट इन में महिला को गोली मारने वाले आरोपी शुभम राय को कैंट पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और पुलिस कार्रवाई।

Varanasi Hotel Shooting Case : वाराणसी के कैंट क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना नदेसर स्थित होटल वेस्ट इन में हुई थी, जहां आरोपी ने आपसी विवाद के दौरान महिला को गोली मार दी थी।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के पर्यवेक्षण में थाना कैंट पुलिस टीम ने “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम राय (34 वर्ष) पुत्र मनबोध सिंह निवासी चकलोला, थाना कपसेठी, जिला वाराणसी के रूप में हुई है।

Varanasi Hotel Shooting Case : घटना का विवरण

घटना 11 अप्रैल 2026 की है, जब एक युवक और युवती नदेसर स्थित होटल वेस्ट इन के कमरा नंबर 307 में ठहरे हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे दोनों होटल से बाहर निकले और बताया कि उन्हें चोट लगी है। इसके बाद सिगरा स्थित सिंह हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक युवती को गोली लगी है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी शुभम राय ने होटल के कमरे में आपसी विवाद के दौरान युवती को गोली मार दी थी। इस मामले में 12 अप्रैल को थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया।

Varanasi Hotel Shooting Case : गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:30 बजे सैनिक अस्पताल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ

एक अवैध पिस्टल
एक जिंदा कारतूस (.32 बोर)
एक खोखा (.32 बोर)
₹1060 नकद
एक एंड्रॉइड मोबाइल

Varanasi Hotel Shooting Case : कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-176/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Varanasi Hotel Shooting Case : गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र
उपनिरीक्षक सत्यम कुमार चौरसिया
उपनिरीक्षक सुमित पांडेय (चौकी प्रभारी नदेसर)
हेड कांस्टेबल शनि विश्वकर्मा
कांस्टेबल दुर्गेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *