Varanasi DM NHM Review Meeting : वाराणसी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय होली से पहले देने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।
Varanasi DM NHM Review Meeting : होली से पहले आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय हर हाल में दें: वाराणसी डीएम
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Varanasi DM NHM Review Meeting : होली से पहले मानदेय भुगतान के सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी कर्मियों का लंबित मानदेय होली पर्व से पूर्व हर हाल में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का समय पर भुगतान प्राथमिकता में होना चाहिए।
Varanasi DM NHM Review Meeting : आयुष्मान कार्ड प्रगति पर कड़ी नाराजगी
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर और मिसिरपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। संबंधित अधिकारियों को कार्य में त्वरित सुधार लाने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक काशी विद्यापीठ एवं चोलापुर में योजना की धीमी प्रगति पर संबंधित ऑपरेटरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा वेतन बाधित करने के निर्देश भी दिए गए।
Varanasi DM NHM Review Meeting : बीएचयू में मातृ मृत्यु प्रकरण की जांच
बैठक में Banaras Hindu University (बीएचयू) में हुई मातृ मृत्यु की घटना पर गंभीरता दिखाई गई। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य और मैटरनल कंसल्टेंट पूनम गुप्ता को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एमडीआर (मातृ मृत्यु समीक्षा) के अंतर्गत बीएचयू में हुई सभी मृत्यु की ऑडिट रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने तथा ट्रांजिट के दौरान हुई मृत्यु का पृथक विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया।
Varanasi DM NHM Review Meeting : स्वास्थ्य रैंकिंग में वाराणसी दूसरे स्थान पर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश हेल्थ एक्सपोर्ट रैंकिंग में जनपद वाराणसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा 15 में से 8 इंडिकेटरों में जनपद प्रथम स्थान पर है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की, लेकिन साथ ही आंकड़ों की प्रामाणिकता की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने टीबी नोटिफिकेशन रेट और फोर एएनसी (चार प्रसव पूर्व जांच) की शत-प्रतिशत उपलब्धि की सत्यता की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा।

Varanasi DM NHM Review Meeting : ई-रुपी वाउचर और अल्ट्रासाउंड सेवा पर नाराजगी
ई-रुपी वाउचर के अंतर्गत अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Varanasi DM NHM Review Meeting : एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी कम, सुधार के निर्देश
एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में मात्र 55 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी रेट पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने आगामी स्वास्थ्य समीक्षा बैठक से पूर्व शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने को कहा।
Varanasi DM NHM Review Meeting : आरबीएसके के तहत चिन्हित बच्चों का शीघ्र उपचार
आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित बच्चों तथा सबल काशी पोर्टल पर पंजीकृत 461 बच्चों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। बैठक में जनपद स्तरीय चिकित्सालयों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जेएसआई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शाहिद सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।