US Iran War : ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका में विरोध तेज, काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा। ट्रंप सरकार पर बढ़ा दबाव, जानिए पूरी खबर।

US Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात अब अमेरिकी राजनीति के भीतर भी दरारें पैदा करने लगे हैं। Donald Trump प्रशासन को उस समय बड़ा झटका लगा जब यूएस काउंटर टेररिज्म सेंटर के प्रमुख Joe Kent ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
US Iran War : अंतरात्मा के खिलाफ बताया युद्ध
जो केंट ने अपने इस्तीफे में साफ कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने इसे “अमेरिकी हितों के खिलाफ” बताते हुए कहा कि यह संघर्ष अनावश्यक है और देश को किसी तत्काल खतरे से बचाने के लिए जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया और अपनी अंतरात्मा की आवाज को प्राथमिकता दी।

US Iran War : ट्रंप को लिखा पत्र
केंट ने राष्ट्रपति Donald Trump को लिखे पत्र में युद्ध पर गहरी निराशा जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संघर्ष बाहरी दबाव, खासकर इजरायल और उसके समर्थकों के प्रभाव में शुरू किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान फिलहाल अमेरिका के लिए कोई सीधा खतरा नहीं है, ऐसे में युद्ध का कोई औचित्य नहीं बनता।

US Iran War : कट्टर समर्थक से आलोचक बने
गौरतलब है कि जो केंट पहले ट्रंप के कट्टर समर्थकों में गिने जाते थे। उन्होंने अमेरिकी चुनावों के दौरान ट्रंप की नीतियों की खुलकर तारीफ की थी, लेकिन अब उसी नीति के खिलाफ उनका यह कदम राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
US Iran War : समीरा मुंशी का भी इस्तीफा
इससे पहले व्हाइट हाउस की धार्मिक स्वतंत्रता समिति की सलाहकार Sameera Munshi भी इस्तीफा दे चुकी हैं।उन्होंने अपने बयान में कहा कि ईरान के साथ युद्ध संवैधानिक और संसदीय मंजूरी के बिना शुरू किया गया, जो इसे अवैध बनाता है। समीरा मुंशी ने यह भी आरोप लगाया कि इस युद्ध के चलते अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा बढ़ रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।
US Iran War : अमेरिका में बढ़ता विरोध
इन इस्तीफों के बाद यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के भीतर ही विरोध तेज हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा संकट बन सकता है, खासकर तब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस संघर्ष की आलोचना हो रही है।