स्थान: वाराणसी
संस्थान: उदय प्रताप कॉलेज
UP College Murder Case Varanasi : घटना का पूरा विवरण
UP College Murder Case Varanasi : वाराणसी के प्रतिष्ठित उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में दिनदहाड़े हुई छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि, इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

UP College Murder Case Varanasi : क्लासरूम के बाहर मारी गई गोली
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में हुई। मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23 वर्ष), बीएससी फोर्थ सेमेस्टर का छात्र था और वायवा देने कॉलेज आया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। छात्र को सीने और सिर में गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करीब 7 राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद आरोपी पिस्टल मौके पर फेंककर फरार हो गया।
UP College Murder Case Varanasi : आपसी रंजिश बना हत्या का कारण

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का सामने आया है। मृतक के दोस्त उत्कर्ष की तहरीर पर शिवपुर थाना में मंजीत चौहान और अनुज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आए अहम तथ्य: घटनास्थल से 3 कारतूस बरामद
पोस्टमार्टम में शरीर से 4 गोलियां निकाली गईं। मुख्य आरोपी को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी की तलाश में 6 टीमें सक्रियहैं।
UP College Murder Case Varanasi : कैंपस में बवाल और तोड़फोड़
घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य आवास पर हमला किया। वाहनों और फर्नीचर में तोड़फोड़ की। कॉलेज गेट बंद कर सड़क जाम किया।
UP College Murder Case Varanasi : शिक्षक भी हुए घायल
इस दौरान केमिस्ट्री विभाग के लेक्चरर डॉ. अभिषेक सिंह सहित 2 शिक्षक घायल, 4 अन्य वाहनों को नुकसान और शिक्षकों के साथ अभद्रता की गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
UP College Murder Case Varanasi : सुरक्षा व्यवस्था सख्त
घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है:
UP College Murder Case Varanasi : कमिश्नरेट के तीनों जोन की पुलिस तैनात
पीएसी बल भी लगाया गया। कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की गहराई से जांच जारी है।
UP College Murder Case Varanasi : मृतक का परिचय
नाम: सूर्य प्रताप सिंह
उम्र: 23 वर्ष
निवास: गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र का दुबैथा गांव
शिक्षा: बीएससी द्वितीय वर्ष छात्र