UP Shikshamitra Salary Hike : यूपी कैबिनेट ने शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब शिक्षामित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यह फैसला 1 मई 2026 से लागू होगा।

UP Shikshamitra Salary Hike : वाराणसी, उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लाखों कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट के इस फैसले के तहत अब प्रदेश के शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई 2026 से प्रभावी होगा।
UP Shikshamitra Salary Hike : पहले क्या था, अब क्या होगा?
शिक्षामित्र: 10,000 ➝ 18,000 रुपये
अनुदेशक: 9,000 ➝ 17,000 रुपये
इस फैसले से हजारों शिक्षामित्रों और करीब 27 हजार अंशकालिक अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।

UP Shikshamitra Salary Hike : सरकार का दावा- शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों के मानदेय में लगातार बढ़ोतरी की गई है। उस समय 3,500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया था और अब इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगा और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा।
UP Shikshamitra Salary Hike : डिजिटल एजुकेशन को भी बढ़ावा
कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें छात्रों के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने का अहम प्रस्ताव भी शामिल है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, अब तक राज्य में करीब 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। नई खरीद से डिजिटल शिक्षा को और गति मिलेगी।
UP Shikshamitra Salary Hike : क्या है इस फैसले का असर?
यह फैसला न सिर्फ शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के आर्थिक हालात सुधारने में मदद करेगा, बल्कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। सरकार का फोकस अब डिजिटल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर है।