Uttar Pradesh 9 years development : नौ वर्षों में विकास, विश्वास और अवसरों का नया उत्तर प्रदेश- आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू

Uttar Pradesh 9 years development : उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू ने विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को गिनाया। जानें पूरी खबर।

Uttar Pradesh 9 years development : वाराणसी, 19 मार्च, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, विश्वास और अवसरों के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति करते हुए एक नई पहचान स्थापित की है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ की पुरानी छवि से बाहर निकालकर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं।

Uttar Pradesh 9 years development : कानून-व्यवस्था में सुधार से बढ़ा निवेश

डॉ. मिश्र ने बताया कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित होने से निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। इसका परिणाम यह है कि देश-विदेश के बड़े उद्योग समूह उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आए हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

Uttar Pradesh 9 years development : इंफ्रास्ट्रक्चर से बदली प्रदेश की तस्वीर

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल, एयरपोर्ट और अन्य आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के तेजी से विस्तार ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिली है।

Uttar Pradesh 9 years development : किसानों और गरीबों के लिए योजनाओं का लाभ

मंत्री ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। वहीं गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली और मुफ्त राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया गया है।

Uttar Pradesh 9 years development : महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य भी निरंतर जारी है।

Uttar Pradesh 9 years development : शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

Uttar Pradesh 9 years development : हर वर्ग के जीवन में बदलाव की कहानी

डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि यह नौ वर्षों की यात्रा केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सशक्त कहानी है। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस विकास यात्रा में सहभागी बनें और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *