Trump Warning on World War 3 : ‘अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध…’ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन को दी कड़ी चेतावनी

Trump Warning on World War 3 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो यह संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है। ट्रंप ने पिछले महीने 25,000 सैनिकों के मारे जाने का दावा करते हुए तत्काल युद्ध रोकने की अपील की है।

Trump Warning on World War 3 : ट्रंप की दो टूक—“ऐसे ही चलता रहा, तो तीसरा विश्व युद्ध आ सकता है”

Trump Warning on World War 3 : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे, तो यह संघर्ष दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल सकता है। व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने कहा कि सिर्फ पिछले महीने ही लगभग 25,000 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर सैनिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है।

ट्रंप ने कहा कि “मैं यहां हो रहीं हत्याओं को रुकते हुए देखना चाहता हूं। पिछले महीने करीब 25,000 सैनिक मारे गए। हम इस युद्ध को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हालात तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकते हैं।” उन्होंने जोर दिया कि वे नहीं चाहते कि दुनिया किसी भी कीमत पर इस तरह के वैश्विक संकट में फंसे।

Trump Warning on World War 3 : यूक्रेन और रूस से दोनों तरफ निराश ट्रंप प्रशासन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि ट्रंप दोनों देशों—रूस और यूक्रेन—से बेहद निराश हैं क्योंकि कोई भी पक्ष सीजफायर के लिए तैयार नहीं है। लीविट ने कहा कि “राष्ट्रपति केवल औपचारिक बैठकों से परेशान हैं। उन्हें बातें नहीं, कदम चाहिए। वे चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द समाप्त हो।” उन्होंने बताया कि ट्रंप प्रशासन युद्ध समाप्ति के लिए सक्रिय शांति प्रयास चला रहा है और इस दिशा में कई कूटनीतिक वार्ताएं जारी हैं।

Trump Warning on World War 3 : ट्रंप की यूरोपीय नेताओं से बातचीत—शांति की कोशिशें जारी

10 दिसंबर 2025 को ट्रंप ने यूरोप के कई शीर्ष नेताओं से बातचीत की। इसके अलावा उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनकी टीम रूस और यूक्रेन दोनों से सीधे संवाद बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार ट्रंप प्रशासन शांति वार्ताओं में सक्रिय है। दोनों देशों पर युद्ध रोकने का दबाव बनाया जा रहा है। नए प्रस्ताव और मध्यस्थता फॉर्मेट पर विचार किया जा रहा है।

Trump Warning on World War 3 : क्या वाकई तीसरे विश्व युद्ध का खतरा ?

रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है, और दोनों में से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं दिखता। ट्रंप की चेतावनी के बाद यह बहस तेज हो गई है कि क्या यह संघर्ष वाकई वैश्विक युद्ध का रूप ले सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते हथियारों का इस्तेमाल, बड़े देशों की अप्रत्यक्ष भागीदारी और कूटनीतिक प्रयासों की विफलता स्थिति को अत्यंत विस्फोटक बना रही है।

Trump Warning on World War 3 : डोनाल्ड ट्रंप का बयान वैश्विक स्तर पर बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। अब दुनिया की नज़रें रूस, यूक्रेन और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर टिकी हैं कि क्या आने वाले समय में कोई ठोस शांति समाधान निकल सकेगा—या दुनिया किसी और बड़े संकट की ओर बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *