Trump Iran Qatar LNG Attack : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि कतर के LNG इंफ्रास्ट्रक्चर पर दोबारा हमला हुआ तो अमेरिका साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है। जानें पूरी खबर।

Trump Iran Qatar LNG Attack : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। कतर के LNG (Liquefied Natural Gas) इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी मिसाइल हमलों के बाद ट्रंप का रुख कुछ नरम जरूर दिखा, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि अगर ऐसे हमले दोबारा हुए तो अमेरिका बड़ा कदम उठा सकता है।
Trump Iran Qatar LNG Attack : कतर के LNG प्लांट पर बड़ा हमला

Qatar की सरकारी ऊर्जा कंपनी QatarEnergy के अनुसार, ईरानी मिसाइल हमलों से LNG सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। कई गैस स्थलों पर आग लग गई। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं। यह हमला वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है।
Trump Iran Qatar LNG Attack : साउथ पार्स गैस फील्ड बना टकराव का केंद्र

तनाव की जड़ South Pars Gas Field है, जो दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडारों में से एक है और इसे ईरान और कतर साझा करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Israel ने पहले इस गैस क्षेत्र के एक हिस्से पर हमला किया। इसके जवाब में Iran ने कतर में LNG इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया।
Trump Iran Qatar LNG Attack : ट्रंप का बयान: “हम शामिल नहीं थे”
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि साउथ पार्स पर हुए हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। उन्हें इस हमले की पहले से जानकारी नहीं थी। कतर भी इस हमले में शामिल नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल ने “सीमित नुकसान” पहुंचाया है।
Trump Iran Qatar LNG Attack : ईरान को सख्त चेतावनी
ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कतर की LNG सुविधाओं पर दोबारा हमला हुआ, तो अमेरिका साउथ पार्स गैस क्षेत्र को बड़े पैमाने पर निशाना बना सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे इस स्तर की तबाही नहीं चाहते क्योंकि इसका असर ईरान के भविष्य पर पड़ेगा।
Trump Iran Qatar LNG Attack : “अब इजरायल हमला नहीं करेगा”
ट्रंप ने संकेत दिया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है जब तक ईरान कतर पर दोबारा हमला नहीं करता। तब तक इजरायल साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर आगे कोई कार्रवाई नहीं करेगा
Trump Iran Qatar LNG Attack : वैश्विक असर
मिडिल ईस्ट में यह तनाव कई बड़े खतरे पैदा कर रहा है:
LNG सप्लाई बाधित होने का खतरा
अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में उछाल
ऊर्जा संकट गहराने की आशंका