Trump Canada China Trade Tariff : चीन से ट्रेड डील करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को 100% टैरिफ की धमकी दी है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर तंज कसते हुए चीन को कनाडा के लिए खतरा बताया।
Trump Canada China Trade Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आक्रामक व्यापार नीति अपनाते हुए कनाडा को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कनाडा चीन के साथ किसी भी तरह की ट्रेड डील करता है, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा। ट्रंप ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर दिया, जहां उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर तीखा हमला बोला। ट्रंप ने कार्नी को तंज कसते हुए “अमेरिका का गवर्नर” तक कह दिया और एक बार फिर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बताया।

Trump Canada China Trade Tariff : “चीन के लिए ड्रॉप ऑफ पोर्ट नहीं बनेगा कनाडा” – ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर गवर्नर कार्नी को लगता है कि वे कनाडा को चीन के लिए एक ‘ड्रॉप ऑफ पोर्ट’ बना देंगे, जहां से चीनी सामान अमेरिका में आएगा, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।” ट्रंप ने दावा किया कि चीन, कनाडा की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे को पूरी तरह तबाह कर देगा। उन्होंने कहा कि चीन कनाडा के व्यवसाय, सामाजिक ताना-बाना और जीवनशैली को नष्ट कर देगा।
Trump Canada China Trade Tariff : ट्रेड डील हुई तो लगेगा 100% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कनाडा ने चीन के साथ कोई भी ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया, तो अमेरिका में आने वाले सभी कनाडाई उत्पादों पर तुरंत 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इस बयान के बाद उत्तर अमेरिका में ट्रेड वॉर को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
Trump Canada China Trade Tariff : दावोस में टिप्पणी के बाद बढ़ा तनाव

ट्रंप का यह गुस्सा दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की टिप्पणी के बाद सामने आया। कार्नी ने बिना नाम लिए कहा था कि बड़ी ताकतें छोटे देशों पर दबाव बना रही हैं, जिसे ट्रंप ने सीधे तौर पर अपने खिलाफ माना। इसके बाद ट्रंप ने कार्नी को वैश्विक शांति बोर्ड (Peace Board) में शामिल करने का न्योता भी वापस ले लिया। यह बोर्ड ट्रंप वैश्विक विवादों को सुलझाने के लिए बना रहे थे।
Trump Canada China Trade Tariff : चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर कनाडा का फैसला
गौरतलब है कि इसी महीने कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों (Chinese EVs) पर टैरिफ कम करने का फैसला किया था। इसके बदले चीन ने कनाडाई कृषि उत्पादों पर टैक्स में राहत दी। ट्रंप पहले ही इस समझौते पर नाराजगी जता चुके थे और कहा था कि इस तरह की डील कनाडा के लिए घातक साबित होगी।
Trump Canada China Trade Tariff : क्या बढ़ेगा अमेरिका-कनाडा तनाव?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कनाडा चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते और मजबूत करता है, तो अमेरिका-कनाडा संबंधों में भारी तनाव देखने को मिल सकता है। ट्रंप की यह धमकी वैश्विक व्यापार संतुलन पर भी असर डाल सकती है।