Swami Avimukteshwaranand News : प्रयागराज की एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच शुरू करेगी।
Swami Avimukteshwaranand News : प्रयागराज। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले में अदालत से बड़ा आदेश सामने आया है। एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया है।

Swami Avimukteshwaranand News : कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश
एडीजे पोक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। अदालत ने पुलिस रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आदेश जारी करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद अब झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच शुरू करेगी।
Swami Avimukteshwaranand News : 173(4) के तहत दाखिल की गई थी अर्जी

शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 173(4) के तहत अदालत में अर्जी दाखिल कर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बताया गया कि आरोप लगाने वाले दो नाबालिगों के बयान 13 फरवरी को अदालत में वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए गए थे। अदालत ने इन बयानों और पुलिस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए यह आदेश पारित किया है।
Swami Avimukteshwaranand News : सीडी सौंपी, पैदल यात्रा का ऐलान
आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उन्होंने कथित घटनाओं से संबंधित सीडी भी अदालत में सौंपी है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिला है और वे प्रयागराज से वाराणसी स्थित विद्या मठ तक पैदल ‘सनातन यात्रा’ निकालेंगे, ताकि जनता के सामने तथ्यों को रखा जा सके।

Swami Avimukteshwaranand News : माघ मेले के दौरान सामने आया मामला
आरोप के अनुसार, माघ मेले के दौरान एक नाबालिग और एक बालिग युवक आशुतोष ब्रह्मचारी के पास पहुंचे थे। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप यह भी लगाया गया कि स्वामी के शिष्य कथित रूप से गुरु सेवा के नाम पर बच्चों पर दबाव बनाते थे।
Swami Avimukteshwaranand News : धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज
मामला सामने आने के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक इस मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद या उनके प्रतिनिधियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच आगे बढ़ाएगी। फिलहाल, मामला जांच के चरण में है और अंतिम सत्य अदालत की सुनवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।