Swami Avimukteshwaranand Case : प्रयागराज पुलिस की वाराणसी पहुंचने की चर्चा के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे कहीं भाग नहीं रहे हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामले को लेकर श्रीविद्या मठ में हलचल तेज।

Swami Avimukteshwaranand Case : वाराणसी के केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ में सोमवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई जब यह चर्चा शुरू हुई कि प्रयागराज पुलिस जांच के सिलसिले में काशी पहुंच रही है। मामला ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़ा है, जिन पर प्रयागराज के माघ मेले के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, वाराणसी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज पुलिस के आगमन की सूचना है, लेकिन अभी तक उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।
Swami Avimukteshwaranand Case : “अगर आरोप लगे हैं तो जांच हो” – स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि “अगर मेरे ऊपर कोई आरोप लगा है तो पुलिस उसकी निष्पक्ष जांच कराए। हम पूरा सहयोग करने को तैयार हैं, ताकि मेरे ऊपर लगे कलंक का शीघ्र निस्तारण हो सके।” उन्होंने आरोपों को “गढ़ी हुई कहानी” बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठा आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि माघ मेले में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे थे और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई कैमरों की जांच से सामने आ सकती है।

Swami Avimukteshwaranand Case : पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मुकदमा
सूत्रों के अनुसार, माघ मेले के दौरान कथित यौन शोषण के मामले में प्रयागराज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस स्तर पर गोपनीय जांच जारी है।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गिरफ्तारी का कोई औचित्य नहीं बनता क्योंकि वे कहीं फरार नहीं हैं, जांच में सहयोग देने को तैयार हैं, घटना के कथित साक्ष्य पहले ही सुरक्षित किए जा सकते थे। उन्होंने कहा, “अगर गिरफ्तारी होती है तो उसके लिए भी तैयार हूं, लेकिन इसका कोई ठोस आधार नहीं है।”
Swami Avimukteshwaranand Case : यूपी पुलिस पर उठाए सवाल
शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाते हुए कहा कि जनता का विश्वास कम हुआ है और जांच किसी गैर-भाजपा शासित प्रदेश की पुलिस से कराई जानी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए “कालनेमि” शब्द का प्रयोग भी किया।

Swami Avimukteshwaranand Case : मठ में पहुंचे अधिवक्ता
सोमवार को श्रीविद्या मठ में कई अधिवक्ता भी पहुंचे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि वे अधिवक्ता अपनी श्रद्धा और समर्थन के भाव से आए हैं।
Swami Avimukteshwaranand Case : पुलिस का आधिकारिक बयान
वाराणसी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज पुलिस के आने की चर्चा है, लेकिन अभी तक उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।