UGC New Rules 2026 : सुप्रीम कोर्ट ने UGC New Rules 2026 पर रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि नए नियम समाज को पीछे ले जा सकते हैं और भेदभाव को बढ़ावा देंगे। अगली सुनवाई 19 मार्च 2026 को होगी।
UGC New Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
UGC New Rules 2026 : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा अधिसूचित UGC New Rules 2026 पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अंतरिम रोक लगा दी है। 29 जनवरी 2026 को हुई सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ये नियम समाज को एकजुट करने के बजाय विभाजन की ओर ले जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और UGC को नोटिस जारी कर 19 मार्च 2026 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। तब तक 2012 के पुराने UGC नियम ही लागू रहेंगे।
UGC New Rules 2026 : CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी – “क्या हम जातिविहीन समाज से पीछे जा रहे हैं?”
सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने देखा है कि हॉस्टल में छात्र एक साथ रहते हैं। नए नियमों से अलग-अलग हॉस्टल बनेंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए। क्या हम जातिविहीन समाज की ओर बढ़ रहे हैं या पीछे जा रहे हैं?” वहीं, जस्टिस बागची ने भी कहा कि देश और समाज में एकता बनाए रखने वाले उपायों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। CJI ने संकेत दिया कि सरकार से जवाब मिलने के बाद विशेषज्ञ समिति गठित की जा सकती है ताकि नियमों के सामाजिक प्रभावों की समीक्षा की जा सके।

UGC New Rules 2026 : याचिकाकर्ताओं का तर्क – “नया नियम भेदभाव को बढ़ावा देगा”
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं में कहा गया कि संविधान सभी नागरिकों को समान सुरक्षा देता है। नए नियमों में केवल SC, ST और OBC पर विशेष जोर है। इससे समाज में भ्रम और वर्ग विभाजन पैदा होगा। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि नियम 3(e) में पहले से ही भेदभाव की परिभाषा मौजूद है, ऐसे में 3(c) जैसी अलग धारा जोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं थी।
UGC New Rules 2026 : अनुच्छेद 14 के दायरे में नियमों की होगी समीक्षा
इस पर CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि हम केवल यह देखेंगे कि ये नए नियम संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) के अनुरूप हैं या नहीं। वकील ने दलील दी कि भेदभाव किसी भी वर्ग या क्षेत्रीय पहचान के आधार पर हो सकता है, इसलिए कुछ जातियों के लिए अलग प्रावधान करना संवैधानिक भावना के खिलाफ है।
UGC New Rules 2026 : UGC के नए नियम 2026 में क्या-क्या प्रावधान थे?
UGC New Rules 2026 के तहत प्रस्तावित प्रमुख प्रावधान—
हर कॉलेज में Equal Opportunity Center (EOC) की स्थापना
SC, ST, OBC, महिलाओं और दिव्यांग छात्रों को सहायता
कॉलेज में समता समिति और इक्वलिटी स्क्वाड का गठन
भेदभाव की शिकायत पर 24 घंटे में बैठक
15 दिन में रिपोर्ट और 7 दिन में कार्रवाई
हर साल UGC को जातीय भेदभाव पर रिपोर्ट
नियम उल्लंघन पर कॉलेज की ग्रांट रोकने का प्रावधान
गंभीर मामलों में UGC मान्यता रद्द करने का अधिकार
UGC New Rules 2026 : अब आगे क्या ?
सुप्रीम कोर्ट ने नए नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है। 19 मार्च 2026 को होगी अगली सुनवाई। तब तक 012 के UGC नियम लागू रहेंगे। सरकार और UGC को अपने पक्ष में जवाब दाखिल करना होगा।