SIR Campaign Varanasi : एसआईआर अभियान में चुनाव जैसी सक्रियता जरूरी: धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

SIR Campaign Varanasi : BJP प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वाराणसी में SIR अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि हर बूथ पर चुनाव जैसी सक्रियता जरूरी है। उन्होंने प्रतिदिन समीक्षा, न्यूमेरेशन फॉर्म जमा और नवमतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

SIR Campaign Varanasi : एसआईआर में चुनाव जैसी ही सामूहिक उत्साह जरूरी : धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को वाराणसी के रोहनिया स्थित काशी क्षेत्रीय मुख्यालय में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ प्रवासियों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। दिनभर में चार अलग-अलग सत्रों में उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद किया।

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि—
“चुनाव के समय जैसे हम बूथों पर एकजुट होकर पूरी सक्रियता से काम करते हैं, ठीक उसी तरह एसआईआर अभियान में भी उतना ही उत्साह दिखाना है।”

उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी के पक्ष में कार्य करने और पात्र मतदाताओं को जोड़ने का बड़ा अवसर है। इसे केवल बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष या बूथ प्रवासियों का दायित्व नहीं समझा जाए, बल्कि संगठन के हर स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसकी जिम्मेदारी साझा करें।

SIR Campaign Varanasi : प्रतिदिन बूथ समीक्षा और गणना फॉर्म जमा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिया कि—

प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन संवाद और टास्क फिक्स होना चाहिए।
2003 और 2025 की मतदाता सूची हर बूथ पर उपलब्ध होनी चाहिए।
सभी मतदाताओं का न्यूमेरेशन (गणना) फॉर्म सही ढंग से भरकर समय पर बीएलओ को जमा हो।
जब तक सभी फॉर्म जमा न हो जाएं, बार-बार घर-घर संपर्क जारी रखना होगा।

उन्होंने जोर दिया कि एसआईआर अभियान का लक्ष्य केवल फॉर्म जमा करना नहीं, बल्कि—

नवमतदाताओं के नाम जोड़ना

मृत, स्थानांतरित और बोगस मतदाताओं के नाम हटवाना

बूथवार अंतिम सूची सुरक्षित रखना

इन बिंदुओं पर प्राथमिकता से काम करना होगा।

“जिसे अपने बूथ के हर मतदाता की जानकारी हो, वही बड़ा कार्यकर्ता”

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बूथ स्तर पर विचार परिवार के लोगों को सक्रिय करना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा—

“हम बड़े नेता तभी हैं, जब अपने बूथ के एक-एक मतदाता की पूरी जानकारी रखते हों।”

उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि उनके पास बूथ स्तर पर काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं की अपडेटेड सूची अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

SIR Campaign Varanasi : रोहनिया और गुलाब बाग में चार चरणों में हुआ संवाद

बुधवार को धर्मपाल सिंह ने रोहनिया मुख्यालय और गुलाब बाग कार्यालय में चार चरणों में बैठकें कीं, जिनमें—

जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ प्रवासी, शक्ति केंद्र संयोज, पार्षद, महानगर शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करते हुए एसआईआर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

SIR Campaign Varanasi : कार्यक्रम का संचालन और स्वागत

मुख्य अतिथि का स्वागत एवं स्वागत भाषण क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया।
कार्यक्रम संचालन अनिल श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया।

मंचासीन नेता

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु
विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी
महापौर अशोक तिवारी
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह
एमएलसी धर्मेंद्र राय
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या

SIR Campaign Varanasi : इनकी रही उपस्थिति

क्षेत्र मंत्री राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, पवन सिंह, अशोक पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, अशोक जाटव, संजय सोनकर, अखंड सिंह, पीयूष वर्धन सिंह, मधुकर चित्रांश, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, शैलेन्द्र मिश्रा तथा सभी मंडल अध्यक्ष एवं बीएलए प्रथम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *