SIDA Board Meeting : वाराणसी में SIDA की 42वीं बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
SIDA Board Meeting : वाराणसी में सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (SIDA) की 42वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह बैठक मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

SIDA Board Meeting : बैठक के दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना, किसानों से भूमि क्रय, औद्योगिक भूखंडों का आवंटन और विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने जैसे अहम निर्णय लिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी स्वीकृत परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
SIDA Board Meeting : औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नई प्रोत्साहन नीतियों और योजनाओं पर भी विचार किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीडा क्षेत्र के अधिसूचित गांवों में स्टांप शुल्क से प्राप्त लगभग 27.5 लाख रुपये की धनराशि का उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा। इसके अलावा सड़क निर्माण, भवन निर्माण और अनुरक्षण से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी दी गई।
SIDA Board Meeting : जौनपुर के जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिनेश चंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उन्होंने अटल योजना के तहत किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
SIDA Board Meeting : बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि औद्योगिक निवेश को बढ़ाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं और क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जाए।