Shri Gavarja Mata Utsav Samiti Varanasi Election 2026 : वाराणसी में श्री गवरजा माता उत्सव समिति के वर्ष 2026 के चुनाव संपन्न। कमल अग्रवाल बने अध्यक्ष और गौरव राठी को दोबारा प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी। जानें पूरी कार्यकारिणी की सूची और समाज की प्रतिक्रिया।
Shri Gavarja Mata Utsav Samiti Varanasi Election 2026 : वाराणसी, 20 फरवरी 2026। श्री गवरजा माता उत्सव समिति, वाराणसी के वर्ष 2026 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव गुरुवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ परिसर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी द्वय पवन मोदी एवं शंकरलाल सोमानी की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के चुनाव में कमल अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि राम बुबना को मंत्री और रामलाल चांडक (लाला) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर अनूप सराफ, दीपक माहेश्वरी, शेषपाल गर्ग, विनय कुमार चौधरी, कौशल खंडेलवाल एवं अशोक वर्मा का चयन हुआ।
Shri Gavarja Mata Utsav Samiti Varanasi Election 2026 : गौरव राठी को फिर सौंपी गई प्रचार की कमान

समिति ने एक बार फिर गौरव राठी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले कार्यकाल में उनके सक्रिय और प्रभावी प्रचार-प्रसार की सराहना की गई थी, जिसके चलते उन्हें पुनः यह दायित्व दिया गया। उपमंत्री के रूप में श्याम सुंदर गाड़ोदिया और योगेश भुराड़िया को चुना गया।
आय-व्यय निरीक्षक के रूप में राजेश बाहेती एवं कमलेश अग्रवाल का चयन हुआ, जबकि सलाहकार मंडल में पवन कुमार अग्रवाल, लोकेन्द्र करवा, किशोर मुंदड़ा, अजय खेमका, गिरिराज कोठारी एवं पंकज तोदी को शामिल किया गया।
Shri Gavarja Mata Utsav Samiti Varanasi Election 2026 : राजस्थानी समाज का प्रमुख केंद्र

समिति के पूर्व अध्यक्ष संजीव शाह, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज एवं गौरीशंकर नेवर ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री गवरजा माता उत्सव समिति, वाराणसी राजस्थानी समाज का एक प्रमुख केंद्र है। इसके अंतर्गत तीन दर्जन से अधिक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग रहता है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाएगी। समिति हर वर्ष गवरजा माता उत्सव को भव्य रूप से आयोजित करती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग भाग लेते हैं। नई कार्यकारिणी से आगामी आयोजनों को और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।