Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : शहीद गुप्तेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर भ्रष्टाचार व अनैतिकता के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान की मांग

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : शहीद गुप्तेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर वाराणसी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भ्रष्टाचार, अनैतिकता और दुराचार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाने की मांग की गई।

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : देश की सबसे गंभीर और जटिल समस्या भ्रष्टाचार, अनैतिकता और दुराचार बन चुकी है, जो न केवल भारत के समग्र विकास में बाधा बन रही है बल्कि वैश्विक मंच पर देश की छवि को भी नुकसान पहुँचा रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए पूरे देश में एसआईआर (SIR) की तर्ज पर एक व्यापक और सशक्त राष्ट्रीय अभियान चलाने की आवश्यकता है। ये विचार श्याम सुंदर सिंह स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में क्रांतिपल्ली कॉलोनी, विनायका (वाराणसी) में आयोजित शहीद श्री गुप्तेश्वर सिंह की पुण्यतिथि (4 फरवरी) के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने व्यक्त किए।

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : लेखपाल से शीर्ष प्रशासन तक फैला भ्रष्टाचार

वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार आज केवल निचले स्तर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह लेखपाल से लेकर उच्चतम प्रशासनिक पदों तक अपनी जड़ें जमा चुका है। इसे समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयास, रक्तबीज की तरह इसके और तेज़ी से फैलने का कारण बनते जा रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि घूस लेने, देने और इसमें सहयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। वक्ताओं ने इस पूरे तंत्र की राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : जलस्रोत भी अनैतिकता की भेंट चढ़े

सभा में वक्ताओं ने अनैतिकता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अब जलाशयों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। काशी के अनेक नदी, कुएं, तालाब, पोखरे, नाले और नालियां अतिक्रमण और अनैतिक गतिविधियों की भेंट चढ़ चुकी हैं। वक्ताओं का कहना था कि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं, जबकि जो दोषी नहीं हैं वे मूकदर्शक बने हुए हैं।

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : चौथा स्तंभ भी निभा रहा मूक भूमिका

वक्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चौथा स्तंभ (मीडिया) भी इन ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने से बचता दिखाई दे रहा है, जिससे समाज में अराजकता और असंतोष का माहौल बनता जा रहा है।

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : दुराचार के प्रति समाज होता जा रहा संवेदनहीन

दुराचार पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज अब इसके प्रति धीरे-धीरे संवेदनहीन होता जा रहा है। पहले ऐसी घटनाओं पर समाज में उबाल आ जाता था और विरोध-प्रदर्शन होते थे, लेकिन अब लोग चाय की दुकानों और रेस्टोरेंटों में चर्चा कर शांत हो जाते हैं। आज दुराचार से जुड़ी खबरों की संख्या दहाई में पहुँच चुकी है, जबकि टीवी और मोबाइल भी किसी न किसी रूप में इसे बढ़ावा दे रहे हैं। वक्ताओं ने आह्वान किया कि देश के शेष पांच प्रतिशत ईमानदार लोग यदि संगठित होकर आवाज उठाएं, तभी वास्तविक और स्थायी परिवर्तन संभव है।

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : शहीदों को नमन से युवाओं को मिलती है प्रेरणा

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ. एकता सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को महापुरुषों और अपने पूर्वजों के योगदान को स्मरण करना चाहिए तथा उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों को नमन करने से युवा पीढ़ी में राष्ट्रसेवा, नैतिकता और ईमानदारी के प्रति प्रेरणा मिलती है।

Shaheed Gupteshwar Singh Punyatithi : ये रहे प्रमुख उपस्थित लोग

सभा में आनंद सिंह, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, भगवन्त सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पूनम सिंह, ममता वर्मा, रेनू सिंह, वंदना सिंह, गोपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने की। स्वागत वेद प्रकाश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा सिंह तथा संचालन श्रीमती आशा सिंह ने किया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह ने मिष्ठान वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *