Sanjay Singh Varanasi Padyatra : वाराणसी में आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के पाँचवें दिन जनसैलाब उमड़ा। सांसद संजय सिंह ने बेरोज़गारी, सामाजिक न्याय और मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण पर सरकार को चेतावनी दी।
Sanjay Singh Varanasi Padyatra : वाराणसी में बदलाव की गूंज: पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Sanjay Singh Varanasi Padyatra : वाराणसी में आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के पाँचवें दिन मंगलवार को जनसमर्थन का ऐतिहासिक सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मौर्या लॉन, जंसा चौराहा से जैसे ही पदयात्रा आगे बढ़ी, ढोल–नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और गगनभेदी नारों के बीच सांसद संजय सिंह का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने आरती उतारी, बुज़ुर्गों ने आशीर्वाद दिया और बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पदयात्रा को जनआंदोलन का रूप दे दिया। हर वर्ग के लोगों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि वाराणसी अब बदलाव की लड़ाई में सक्रिय भागीदार बन चुका है।
Sanjay Singh Varanasi Padyatra : बच्चों की आवाज़ बनी बदलाव की पहचान
पदयात्रा के दौरान बच्चों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के साथ चलते हुए संजय सिंह ने कहा “बच्चों को खेल का मैदान, किताब और कलम चाहिए, डर और नफरत नहीं।” उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की यह लड़ाई अब सिर्फ बड़ों की नहीं रही, बल्कि बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग मिलकर परिवर्तन की नई इबारत लिख रहे हैं।
Sanjay Singh Varanasi Padyatra : हर गली–हर चौराहे पर स्वागत, जनता का अपार समर्थन

जंसा से गोपालपुरा कोरोता होते हुए लहरतारा स्थित समृद्धि होटल बैंक्वेट एंड लॉन तक पदयात्रा का हर जगह भव्य स्वागत हुआ। दुकानदार, महिलाएं और स्कूल से लौटते बच्चे—हर कोई इस आंदोलन का हिस्सा बनता नजर आया। जनता का उत्साह यह दर्शा रहा था कि रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय का मुद्दा अब आम जनजीवन का केंद्रीय सवाल बन चुका है।
Sanjay Singh Varanasi Padyatra : मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण पर सरकार को चेतावनी
पदयात्रा के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण, मंदिरों और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संजय सिंह ने कहा कि “आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।” उन्होंने इसे प्रदेशभर में उभरे जनआक्रोश का प्रतीक बताया।
Sanjay Singh Varanasi Padyatra : बेरोज़गारी और पेपर लीक मुद्दे पर तीखा हमला
युवाओं ने पदयात्रा के दौरान पेपर लीक, भर्ती घोटाले और बेरोज़गारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। संजय सिंह ने कहा कि मेहनती युवाओं के सपनों से खिलवाड़ अब रोज़मर्रा की सच्चाई बन चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “जब तक युवाओं को उनका हक़ नहीं मिलेगा, यह संघर्ष जारी रहेगा।”
Sanjay Singh Varanasi Padyatra : सारनाथ की ओर बढ़ती ऐतिहासिक यात्रा

संजय सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पदयात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है और सारनाथ मात्र 24 किलोमीटर दूर है। उन्होंने लोगों से इस ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल होकर रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने का आह्वान किया।
Sanjay Singh Varanasi Padyatra : प्रमुख नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विधायक सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक दिलीप पांडेय, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, मीडिया कोऑर्डिनेटर सर्वेश मिश्रा, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता वंशराज दूबे, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल सहित अनेक नेता शामिल रहे।
पाँचवें दिन की पदयात्रा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वाराणसी से उठी यह आवाज़ अब पूरे उत्तर प्रदेश में बदलाव की गूंज बन चुकी है। रोजगार, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के सवाल पर जनता एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष की ओर बढ़ रही है।