Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : काशी में रूसी कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, सात फेरों के साथ ली सात जन्मों तक साथ निभाने की प्रतिज्ञा

Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : काशी के दशाश्वमेध घाट पर रूसी कपल ने वैदिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की प्रतिज्ञा ली। यह विवाह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अनोखा उदाहरण बना।

Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : आध्यात्मिक नगरी काशी एक बार फिर विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बनकर उभरी है। बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर उस समय एक अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब रूस से आए एक कपल ने वैदिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह रचाया। गंगा तट पर मंत्रोच्चारण, हवन और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच विवाह संपन्न हुआ, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावविभोर कर दिया।
रूसी नागरिक कोंस्टेंटिन मरिंग (40) और मरीना (36) भारतीय पारंपरिक परिधान में सजे-धजे नजर आए। दूल्हा धोती-कुर्ता और दुल्हन लाल बनारसी साड़ी में अत्यंत सौम्य और पारंपरिक रूप में दिखाई दीं। घाट के समीप स्थित मंदिर में आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह की सभी रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं।

Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : पांच साल पहले देखा था काशी में विवाह का सपना

नवदंपती ने बताया कि वे भगवान शिव और माता पार्वती से गहराई से प्रेरित हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने काशी आकर यहीं हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह करने का संकल्प लिया था। काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा, गंगा का पावन तट और सनातन संस्कृति की गहराई ने उन्हें भारतीय रीति-रिवाजों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : सात फेरे, सात जन्मों का संकल्प

विवाह के दौरान अग्नि के समक्ष सात फेरे लेते हुए दंपती ने सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने की प्रतिज्ञा ली। सिंदूरदान के समय दोनों भावुक हो उठे। इस पावन क्षण के साक्षी बने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तालियों और आशीर्वाद के साथ नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया।

Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : स्थानीय लोगों ने निभाई कन्यादान की रस्म

इस विवाह की सबसे भावनात्मक और विशेष बात यह रही कि कन्यादान की रस्म स्थानीय लोगों ने निभाई। उन्होंने मरीना को बेटी की तरह विदा किया और दंपती को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। जयमाल, हवन, सिंदूरदान और अन्य सभी वैदिक संस्कार पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हुए।

Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : शास्त्रोक्त विधि से हुआ विवाह

विवाह संपन्न कराने वाले आचार्य शिवाकांत पांडे ने बताया कि यह विवाह पूरी तरह शास्त्रोक्त विधि से कराया गया और किसी भी वैदिक परंपरा में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। उन्होंने कहा कि काशी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है और विदेशी नागरिकों का सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षित होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

Russian Couple Hindu Marriage in Kashi : संस्कृति और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनी काशी

दशाश्वमेध घाट और मंदिर परिसर में मौजूद लोग इस अनोखी शादी के साक्षी बने। विदेशी नागरिकों द्वारा भारतीय परंपरा को अपनाकर विवाह करना स्थानीय लोगों के लिए उत्सुकता, आनंद और गौरव का विषय रहा। यह विवाह काशी की उस वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है, जहां संस्कृति, अध्यात्म और परंपरा का संगम सदियों से विश्व को आकर्षित करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *