Rotary North Republic Day Celebration : रोटरी नार्थ द्वारा अघोरेश्वर गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Rotary North Republic Day Celebration : रोटरी क्लब नार्थ ने अघोरेश्वर गुरुकुल आश्रम में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान 400 जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Rotary North Republic Day Celebration : रोटरी क्लब नार्थ द्वारा पड़ाव स्थित अनिल बाबा के अघोरेश्वर गुरुकुल आश्रम में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की अध्यक्षा रुचि भार्गव के नेतृत्व में किया गया।

Rotary North Republic Day Celebration : समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धेय एवं आदरणीय अनिल बाबा का सम्मान किया गया। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे सुविधाओं से वंचित लगभग 400 बच्चों के बीच रोटरी क्लब नार्थ की ओर से स्कूल बैग, कॉपी, किताबें, पेंसिल बॉक्स एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र की एकता और संविधान के महत्व को दर्शाते हुए देशभक्ति गीतों एवं मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कर कार्यक्रम को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।

Rotary North Republic Day Celebration : कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ मधुर जलपान का भी आनंद लिया, जिससे आपसी अपनत्व और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश देखने को मिला। इस समारोह में रोटरी क्लब नार्थ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सचिव शुभ श्री जायसवाल, राजेश भार्गव, सुरेश खंडेलवाल, एन.के. द्विवेदी, ममता द्विवेदी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, डॉ. राकेश मोहन, आतिश अग्रवाल, प्रोफेसर जगदीश राय, किरण राय, डॉ. संजीव शर्मा, मनीष अग्रवाल, सीमा शुक्ला, विनय सिंह, रमा सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया ने सभी अतिथियों, गुरुकुल परिवार एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *