Rotary District 3120 Felicitation Ceremony : रोटरी क्लबों द्वारा नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

Rotary District 3120 Felicitation Ceremony : वाराणसी में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे के सम्मान में भव्य फेलिसिटेशन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बनारस और मिर्जापुर के सभी रोटरी क्लबों ने सहभागिता की।

Rotary District 3120 Felicitation Ceremony : वाराणसी में रोटरी नेतृत्व का भव्य सम्मान

Rotary District 3120 Felicitation Ceremony : वाराणसी। मलदहिया स्थित एक होटल में दिनांक 1 मार्च को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष (सत्र 2028–29) रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे के सम्मान में भव्य फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन बनारस एवं मिर्जापुर के सभी रोटरी क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन प्रशांत नागर ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने की।

Rotary District 3120 Felicitation Ceremony : अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

समारोह के दौरान रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्वी नारायण पांडे का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का भी सम्मान किया गया। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे ने अपने आगामी कार्यकाल (2028–29) के लिए विजन साझा किया। उन्होंने सेवा, पारदर्शिता और समाजहित में नवाचार को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Rotary District 3120 Felicitation Ceremony : अनेक गणमान्य रोटेरियन्स की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष नामित रो दिनेश गर्ग, पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन वी.एन. सिंह, रोटेरियन संजय अग्रवाल सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। इसके अलावा रो हेमंत अग्रवाल, रो रवि शंकर सिंह, सुरेश खंडेलवाल, राजेश भार्गव, दीपक माहेश्वरी, अजय करें, पियूष अग्रवाल, आनंद बर्मन सहित सभी क्लबों के गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह के अंत में रोटरी डाउनटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Rotary District 3120 Felicitation Ceremony : सामाजिक सेवा के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता

यह समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रोटरी के सेवा मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को भी उजागर करता नजर आया। रोटरी क्लबों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को भी सराहा गया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *